कोहरे के मौसम में संरक्षित रेल संचालन को किया मुस्तैद

0
74d3f7a2-b78f-40fa-bc05-2c4a808569b1

आगरा रेल मंडल कार्यालय के गोवर्धन कक्ष में रेल संरक्षा हुआ सेमिनार

किसी भी परिस्थिति में संरक्षित रेल संचालन के दिए गए दिशा-निर्देश

सिग्नल, दूरसंचार, विद्युत, यांत्रिक, परिचालन व संरक्षा पर दी जानकारी

आगरा। कोहरे में निर्बाध रूप से संरक्षित रेल संचालन के लिए आगरा रेल मंडल कार्यालय के गोर्वधन कक्ष में सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में रेल संचालन को कोहरे के मौसम में सुरक्षित और निर्बाध रूप से संचालित किए जाने के लिए आवश्यक सावधानियों, तकनीकी उपायों और आधुनिक उपकरणों के प्रयोग के बारे में विस्तार से बताया गया।

आगरा रेल मंडल के विद्युत परिचालन विभाग द्वारा गुरुवार को मण्डल रेल प्रबंधक गगन गोयल के नेतृत्व में मंडल कार्यालय के गोवर्धन कक्ष में कोहरे के मौसम में संरक्षित रेल संचालन पर संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया। रेलवे द्वारा शून्य दुर्घटना के लक्ष्य की दिशा में मॉडिफाइड ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम, जर्क और लर्च लगाने पर की जाने वाली कार्यवाही, ऑटोमेटिक सिगनल को खराब या ऑन स्थिति में पार करने के नियम, कवच 4.0 की कार्य प्रणाली और अन्य आधुनिक तकनीकियों के प्रयोग के बारे में प्रेजेन्टेशन के माध्यम से रेलवे कर्मचारियों को विस्तार से बताया गया। ताकि कोहरे के दौरान ट्रेनों का संरक्षित रूप से परिचालन किया जा सके और किसी भी सम्भावित दुर्घटना को रोका जा सके।

सेमिनार में कर्मचारियों को कोहरे के मौसम में उत्पन्न होने वाली चुनौतियों जैसे दृश्यता की कमी, सिग्नल पहचानने में कठिनाई, ब्रेकिंग दूरी में वृद्धि और ट्रेनों के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखने के बारे में बताया गया। कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान सजग और सतर्क रहने के साथ ही नियमानुसार कार्य निष्पादन के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा अन्य सेफ्टी संबंधित विषयों पर भी चर्चा कर कर्मचारियों के ज्ञान को रिफ्रेश किया गया। इस दौरान उपस्थित कर्मचारियों व पर्यवेक्षकों द्वारा पूछे गए सवालों का अधिकारियों द्वारा जवाब दिया गया। वहीं उनकी समस्याओं को सुन समाधान किया गया। इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल, वरिष्ठ मंडल संकेत व दूर संचार इंजी. समन्वय सुबोध राजपूत, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजी. परिचालन पवन कुमार जयंत, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक समन्वय कुलदीप मीना के साथ ही अन्य अधिकारी और विभिन्न विभागों के पर्यवेक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *