अनारक्षित यात्रियों से भरा आगरा रेल मंडल का खजाना

0

 

आगरा मंडल ने अक्टूबर माह मे अनारक्षित यात्रियों से की 18.49 करोड की आय

यह पिछले वर्ष अक्टूबर की तुलना में 5.44 करोड यानी 41.68 प्रतिशत अधिक है

आगरा। उत्तर मध्य रेलवे के आगरा रेल मंडल द्वारा अक्टूबर माह में अनारक्षित यात्रियों से 18.49 करोड रुपये की आय अर्जित की। यह पिछले साल के मुकाबले 22.89 प्रतिशत अधिक है। रेलवे ने यह आय आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, मथुरा, धौलपुर और कोसीकलां जैसे प्रमुख स्टेशनों पर अनारक्षित यात्रियों से अर्जित की। विभिन्न चेकिंग अभियानो के जरिएयात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने को जागरूक किया गया। यह वृद्धि रेलवे की बेहतर सेवाओं और यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण हुई है।
मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हर्षिकेश मौर्य के नेतृत्व में वाणिज्य विभाग द्वारा अक्टूबर माह में अनारक्षित यात्री संख्या और आय के मामले में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। इस वर्ष अक्टूबर में आगरा मंडल से यात्रा करने वाले अनारक्षित 23.08 लाख यात्रियों से 18.49 करोड़ रुपये जुर्माना वसूल किया। जबकि पिछले वर्ष अक्टूबर में 18.78 लाख यात्रियों से 13.05 करोड़ रुपये की आय हुई थी।
आगरा मंडल से अनारक्षित यात्रियों से अर्जित यह आय पिछले वर्ष अक्टूबर की तुलना में 41.68 प्रतिशत अधिक है। जो कि 5.44 करोड़ अधिक है। इस वर्ष अक्टूबर में यात्री संख्या में पिछले वर्ष अक्टूबर के मुकाबले 22.89 फीसद की वृद्धि हुई जो कि 4.30 लाख यात्री अधिक है। इसके तहत आगरा कैंट स्टेशन से 4.94 लाख यात्रियों से 6.06 करोड़ रुपये की आय हुई। मथुरा जंक्शन स्टेशन से 8.06 लाख यात्रियों से 7.48 करोड़ रुपये और आगरा फोर्ट स्टेशन से 1.44 लाख यात्रियों से 1.39 करोड़ रुपये की आय अर्जित की गई। वहीं धौलपुर स्टेशन से 91 हजार यात्रियों से 73 लाख रुपये और कोसीकलां स्टेशन से 1.26 लाख यात्रियों से 29.38 लाख रुपये की आय हुई।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हर्षिकेश मौर्य के निर्देशन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उनका आकलन करते हुए अतिरिक्त बुकिंग टिकट काउंटर खोले गए और स्टेशन पर एंट्री गेट, एग्जिट गेटों पर टिकट चेकिंग स्टाफ लगाया गया। ताकि वैध टिकट यात्री ही ट्रेन में यात्रा कर सकें। सहायक वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग संजय कुमार गौतम ने बताया कि अधिक टिकट काउंटर होने से यात्रियों को टिकट खरीदने में आसानी हुई और उनका प्रतीक्षा समय कम हुआ। यात्रियों के लिए आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन पर होल्डिंग एरिया बनाए जाने से उन्हें अपने ट्रेन का इंतजार करने के लिए एक सुरक्षित और आरामदायक स्थान मिला है। रेलवे के इन कदमों से न केवल यात्रियों की सुविधा में सुधार हुआ है, बल्कि अनारक्षित यात्रियों की संख्या में भी वृद्धि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *