पुलिस की गिरफ्त में आया गुरु घंटाल

0
67cda0cd9d562-arrest-090807388-16x9

शोध छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी प्रोफेसर प्रयागराज से हुआ गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर किया था दुष्कर्म, बदनाम करने की देता था धमकी

आगरा। विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बेसिक साइंस की शोध छात्रा को प्यार की किताब में फंसाकर गुरु-शिष्या के रिश्ते को कलंकित करने वाले आरोपी प्रोफेसर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शोधा छात्रा द्वारा प्रोफेसर पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस मुकदमा दर्ज होने के बाद से उसकी तलाश में जुटी थी। अब आरोपी को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया गया।

आगरा की रहने वाली छात्रा ने पुलिस से की शिकायत में कहा था कि वह स्कूल ऑफ बेसिक साइंस की रिसर्च स्काॅलर है। पीएचडी के दौरान उसका स्कूल ऑफ बेसिक साइंस के केमिस्ट्री के प्रो.गौतम जैसवार से संपर्क हुआ। प्रो. उन्हें पीएचडी में गाइडेंस दे रहा था। आरोप है कि प्रोफेसर ने बातों में फंसाकर करीबी बढ़ा ली। इसके बाद शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक शोषण किया। शादी की कहने पर इंकार करने लगा। विश्व विद्यालय में बदनाम करने शोध में फेल करने की धमकी दी।

पीडित के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। एसीपी हरीपर्वत अक्षय संजय महाडिक ने बताया कि मामले में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मारपीट और बदनाम करने की धमकी की धारा में केस दर्ज किया गया था। पीड़िता के पुलिस ने बयान दर्ज किए गए हैं। मेडिकल भी कराया है। आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *