26 नवम्बर से शुरू होगी द्वितीय सुरेश बिभव मून स्कूल क्रिकेट लीग

0
1f5915a2-81d3-4472-91f3-f2e692815083

द्वितीय सुरेश विभब मेमोरियल मून स्कूल क्रिकेट लीग पोस्टर का हुआ विमोचन

26 नवम्बर से 3 दिसम्बर तक सेंट जाॅन्स ग्राउंड पर खेली जाएगी प्रतियोगिता

विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी के साथ दिया जाएगा नकद पुरस्कार

आगरा। द्वितीय सुरेश बिभब मेमोरियल मून स्कूल क्रिकेट प्रीमियर लीग इस बार 26 नवम्बर से 3 दिसम्बर तक आयोजित की जाएगी। आठ दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर 12 टीमों को प्रविष्टी दी जा एगी। प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन आयोजन समिति द्वारा मंगलवार को मून टीवी स्टूडियो में किया गया।

मून स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता सेंट जाॅन्स काॅलेज के क्रिकेट ग्राउंड पर खेली जाएगी। मून टीवी के निदेशक राहुल पालीवाल व राजीव दीक्षित ने बताया कि मून नेटवर्क विगत 19 वर्षों से मून स्कूल ओलंपिक के तहत 22 खेल स्पद्र्धाएं आयोजित करता आ रहा है। विभिन्न स्कूलों की मांग के चलते पिछले साल इसमें स्व. सुरेश चंद्र बिभब स्मृति मून स्कूल क्रिकेट प्रीमियर लीग को शामिल किया गया। इस बार द्वितीय सुरेष विभव मैमोरियल मून क्रिकेट प्रीमियर लीग 26 नवबंर से 3 दिसम्बर तक आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता के संचालन के लिए मून स्कूल क्रिकेट प्रीमियर लीग आयोजन समिति का गठन किया गया है। इसके अध्यक्ष सुमित बिभब हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष समीर गुप्ता बिभब, उपाध्यक्ष मेहुल गुप्ता, सचिव सर्वेश भटनागर, पराग गौतम और अजय कर्दम होंगे। मुख्य संयोजक राहुल पालीवाल और राजीव दीक्षित हैं।

प्रतियोगिता के निष्पक्ष आयोजन के लिए गठित टेक्निकल कमेटी के गठन की जिम्मेदारी सचिव पराग गौतम और अजय कर्दम को सौंपी गई है। इसके अलावा सलाहाकार समिति में इंजीनियर उमेश शर्मा और मनीष तिवारी को रखा गया है। स्व. सुरेश चंद्र गुप्ता बिभब मैमोरियल मनू स्कूल क्रिकेट प्रीमियर लीग के अध्यक्ष सुमित बिभब ने बताया कि प्रतियोगिता में केवल 12 स्कूल की टीमों को ही शामिल किया जाएगा। प्रविष्टिी पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दी जाएगी। प्रतियो गिता में तीन-तीन स्कूल टीम के चार ग्रुप रहेंगे। लीग आधार पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम को कम से कम चार मैच खेलने को मिलेंगे। सेमी फाइनल व फाइनल मैच नाक आउट रहेगा। इंजी. उमेश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में एंट्री फीस 15000$जीएसटी रखी गई है। विजेता टीम को ट्राॅफी के साथ 31000 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा उपविजेता टीम को ट्राॅफी और 21000 हजार का इनाम मिलेगा।

उपाध्यक्ष समीर गुप्ता बिभब व मनीष तिवारी ने बताया की विजेता व उपविजेता टीम के प्रत्येक खिलाडी को आकर्षक पुरूस्कार व मैडल भी दिए जाएंगे। मेहुल बिभब व पराग गौतम ने बताया कि प्रत्येक मैच के मैन आॅफ द मैच खिलाडी को मोमेंटो भी दिया जायेगा। प्रतियोगिता सेंट जाॅन्स क्रिकेट ग्राउड पर आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता प्रातः 8 बजे से शुरू होगी। प्रतिदिन दो मैच खेले जायेंगे। संरक्षक आगरा क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमेन जेएस फौजदार और अध्यक्ष सुनील जोशान ने कहाकि मून स्कूल क्रिकेट लीग को जिला क्रिकेट संघ का पूर्ण सहयोग रहेगा। वरिष्ठ क्रिकेट खिलाडी और आयोजन समिति के सचिव सर्वेश भटनागर और अजय कर्दम ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन निर्णायक समिति द्वारा किया जाएगा। प्रतियोगिता में केवल स्कूली छात्र ही भाग ले सकेंगे। प्रत्येक स्कूल की एंट्री फार्म में खिलाड़ी छात्रों का यूआईडी नंबर और आधार नंबर भी दर्ज होना अनिवार्य है। बाहरी छात्र के पाए जाने पर उस स्कूल की टीम को अमान्य घोषित कर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा। प्रतियोगिता 20 ओवर की रहेगी। मून टीवी नेटवर्क के मनीष तिवारी ने कहाकि आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर रखी गई है जो पहले 12 स्कूल एंट्री फीस के साथ अपना एंट्री फाॅर्म जमा कराएंगे। उन्हें ही इस प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। प्रेस वार्ता में नंदी रावत, सोमेश दुबे, उदय प्रताप भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *