पेशाब कांड पर भड़के शिवपाल बोले, बीजेपी का यही असली चेहरा
कहा, बुजुर्ग को पेशाब चटवाने वाले आरोपी को होनी चाहिए जेल
सपा नेता बोले धर्म के नाम पर दिखावा करती है भाजपा सरकार
वाराणसी। लखनऊ जिले के काकोरी इलाके में दलित बुजुर्ग को मंदिर परिसर में जबरन अपमानित कर पेशाब चटवाने जैसी घटना को लेकर सियासत तेज हो गई। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा।
वाराणसी सकिर्ट हाउस पहुंचे यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहाकि लखनऊ में बुजुर्ग के साथ जो हुआ वह अक्षम्य है। भाजपा और आरएसएस के लोगों का चरित्र यही है। बुजुर्ग बीमार थे यह किसी के साथ भी हो सकता है। इस तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। भाजपा का असली चरित्र सामने आ रहा है। ये लोग कहते कुछ हैं और करते कुछ और हैं। देश की जनता को समझना चाहिए कि ये किस तरह के लोग हैं। उन्होंने कहाकि भाजपा सरकार धर्म के नाम पर केवल दिखावा करती है। यह सरकार पूरी तरह विफल रही है, लेकिन मीडिया इसका बखान करती रहती है।
इधर आप लखनऊ जिलाध्यक्ष इरम रिजवी ने कहाकि काकोरी की यह घटना न सिर्फएक दलित बुजुर्ग का अपमान है, बल्कि प्रदेश की राजधानी के लिए कलंक है। जिस प्रदेश में मंदिरों में जाति पूछकर इंसानियत की हदें तोड़ी जा रही हों, वहां कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची। आम आदमी पार्टी पीडित परिवार के साथ खड़ी है।
