अयोध्या राममंदिर में भी दीपक जलाएंगे सीएम योगी
सोमवार को 15 मिनट तक श्रीराम मंदिर में दीप प्रज्ज्वलन कर करेंगे पूजा-अर्चना
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव से पहले राममंदिर पहुंचकर दीपक जलाएंगे। योगी सोमवार को पांच बजकर पांच मिनट पर राममंदिर पहुंचेंगे और 15 मिनट तक श्रीराम मंदिर में पूजन अर्चन और दीप प्रज्वलित करेंगे।
अयोध्या का दीपोत्सव शुरू हो चुका है। प्रभु श्रीराम के जीवन पर आधारित झाकियां अयोध्या सरयू तट स्थित रामकथा पार्क पर पहुंच चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या आगमन में आंशिक परिवर्तन हुआ है। मुख्यमंत्री के सोमवार के कार्यक्रम में परिवर्तन हुआ है। अब सीएम योगी हनुमान गढ़ी और राममंदिर के बाद देवकाली वार्ड और अभिराम दास वार्ड में समरसता भोज में शामिल होने के बाद दिगम्बर अखाड़ा और बड़ा भक्तमाल जायेगे और वहां से मणिराम छावनी जायेंगे। यही से कारसेवक पुरम जाकर संत महंत धर्माचार्य के साथ जलपान करेंगे और आधे घंटे रहने के बाद रामकथा पार्क हेलीपैड से गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
