मनोज मिश्रा के सिर सजा ताज प्रेस क्लब अध्यक्ष का ‘ताज’

0
a4a9fd30-6555-44a8-b4a9-d2c21496ec81

कडे मुकाबले में मनोज मिश्रा ने देशदीपक को दी शिकस्त

महासचिव विवेक जैन और धीरज शर्मा चुने गए कोषाध्यक्ष

आगरा। ताज प्रेस क्लब के शनिवार को हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए जीत का सेहरा मनोज मिश्रा के सिर सजा। वहीं महासचिव पद पर विवेक जैन चुने गए। कोषाध्यक्ष पद पर धीरज शर्मा विजयी घोषित किए गए। इसके अलावा तीन उपाध्यक्ष और सचिवों के साथ ही 11 कार्यकारिणी सदस्य भी चुने गए।

ताज प्रेस क्लब के चुनाव के लिए पिछले कई दिनों से गहमागहमी चल रही थी। जीत के लिए सभी प्रत्याशी जोर आजमाइश में लगे हुए थे। शनिवार को घटिया स्थित क्लब में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद मतों की गणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए मनोज मिश्रा विजयी घोषित किए गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी देशदीपक तिवारी को कडे मुकाबले में 14 वोटों से शिकस्त दी। वहीं महासचिव पद पर विवेक जैन ने अपने प्रतिद्वंदी महेश धाकड को हराया। कोषाध्यक्ष पद पर धीरज शर्मा चुने गए। उपाध्यक्ष पद पर डाॅ. सज्जन सागर, अज्जू चैहान और आदर्श नंदन विजयी घोषित किए गए। वहीं सचिव पद पर आलोक द्विवेदी, पियूष शर्मा और अनिल राणा चुने गए। इसके अलावा 11 कार्यकारिणी सदस्य भी चुने गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *