लापरवाही बर्दाश्त नहीं, फील्ड में रहें अधिकारीः योगी

0
1fcae194-1b02-4013-b3b6-346d418840a3

त्योहारों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त आदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में त्योहारों पर शन्ति व्यवस्था कायम रखने को लेकर मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीएम आवास पर समीक्षा बैठक में प्रदेश के पुलिस- प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कहीं भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी फील्ड में रहें। सीएम योगी ने कहाकि लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाजारों के साथ ही भीड़-भाड़ वाली जगह, मंदिरों में पुलिस गश्त और ड्रोन से निगरानी के आदेश दिए हैं। उन्होंने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के साथ ही 24 घंटे सीसीटीवी से निगरानी रखे जाने और ट्रैफिक के लिए स्थानीय स्तर पर प्लान बनाए जाने के निर्देश दिए।

पुलिस गश्त, ड्रोन व सीसीटीवी से निगरानी, आपातस्थिति के लिए फायर टेंडर अलर्ट मोड में रहने, असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई हो, पुलिस और प्रशासनिक अफसर समन्वय से काम करें। बिजली विभाग बेहद सतर्क रहे, कहीं भी तार खुले या झूलते नजर न आएं। सीएम योगी ने जिले के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी लगातार फील्ड में रहेंगे ताकि अधीनस्थ अधिकारी लापरवाही न दे पाएं। संदिग्धों पर पैनी नजर रखें. जहां भी कमी मिले उसे तुरंत सुधारें। गड़बड़ी या हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे। साफ-सफाई के लिए मुख्यमंत्री ने नगर निगमों, पालिकाओं और नगर पंचायत अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहाकि धार्मिक स्थलों के साथ-साथ बाजारों में कहीं भी गंदगी नजर ना आए। आम नागरिकों को किसी भी स्थिति में परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *