अफगानिस्तान के विदेश मंत्री का ताजमहल दौरा रद्द

0
12-10

आगरा। अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी की रविवार की आगरा यात्रा रद्द हो गई। श्री मुत्तकी ताजमहल देखने के लिए आगरा जाने वाले थे और उनका यह कार्यक्रम आठ अक्टूबर को तय हो गया था। उनकी आगरा यात्रा का किस कारण रद्द हुई इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। प्रशासन के अनुसार, उन्हें सिर्फ आगरा यात्रा का कार्यक्रम रद्द होने की सूचना मिली है।

श्री मुत्तकी रविवार सुबह आठ बजे दिल्ली से यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए आगरा रवाना जाने वाले थे। पूर्वान्ह 11 बजे आगरा पहुंच कर ताजमहल का दीदार करने वाले थे। इसके बाद दोपहर का खाना खाने के बाद उन्हें वापस दिल्ली जाना था। करीब एक घंटे तक ताजमहल परिसर में रहना प्रस्तावित था। इस यात्रा के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां कर ली थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *