वंदे भारत ट्रेन के कोच में धुंआ भरने से मची अफरा-तफरी
नई दिल्ली से वाराणसी जा रही थी ट्रेन, 15 मिनट रुकने के बाद हुई रवाना
नयी दिल्ली। यात्रियों में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नयी दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत ट्रेन संख्या 22416 के कोच सी-15 में रविवार शाम धुंआ भर गया। इसके चलते ट्रेन कानपुर के आगे रेललाइन पर करीब 15 मिनट रूकी रही। स्थिति सामान्य होने के बाद ट्रेन गतंव्य के लिये रवाना हुई। ट्रेन में धुआं भरने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
ट्रेन में सवार एक यात्री ने बताया कि धुंआ भरने से सभी लोग घबरा गए और अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी। ट्रेन 15 मिनट रूकी रहने के बाद अपने गतंव्य के लिए रवाना हो गयी। ट्रेन में धुंआ देखकर थोड़ी देर के लिए यात्रियों में हड़कंप मच गया और ट्रेन रूकते ही लोग अपनी सीट छोड़कर बाहर जाने लगे, लेकिन थोड़ी देर बाद स्थिति सामान्य हो गयी।
