भाजपा ने चुनाव आयोग को जुगाड आयोग बना दियाः अखिलेश
कहा, वोटिंग वाले दिन फर्जी आधार कार्ड बना वोट डलवाती है भाजपा
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सपा सुप्रीमो ने दावा किया है कि चुनाव में मतदान वाले दिन भाजपा फर्जी आधार कार्ड बनाती है और फिर वोट डलवाती है। सपा चीफ ने कहा कि भाजपा ने प्रशासन का साथ लेकर चुनाव आयोग को जुगाड़ आयोग बना दिया।
अखिलेश ने कहाकि फर्जी नामों से फर्जी आधार बनाकर भाजपा ने अपने पक्ष में वोट डलवाए। भाजपा के पास कोई मशीन है जो चुनाव के दिन वो बूथ पर भेजते हैं। उनके लोगों को ट्रेनिंग दी जाती है कि कैसे नकली आधार बनाया जाता है। नकली आधार बनाकर वोट डाले जाते हैं।
कन्नौज सांसद ने दावा किया कि एसआईआर जो होने जा रहा है। एक तरह से नई वोटर लिस्ट बन रही है। आज अगर हम सवाल उठा रहे हैं तो सरकार यही कहेगी कि एसआईआर इसलिए कर रहे हैं। सपा सुप्रीमों ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि मजबूत बूथ लेवल एजेंट बनाएं। आपको अपना वोट बनाना है, वोट बचाना है उसके बाद घोटाले से बचना है। अखिलेश यादव ने यह गंभीर आरोप उस वक्त लगाए हैं जब यूपी में पंचायत और विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट के गहन पनुरीक्षण की चर्चा चल रही है। बीते दिनों राज्य चुनाव आयोग ने इस संबंध में विभिन्न जिलों के अधिकारियों के साथ वार्ता की। इसके अलावा अखिलेश ने कहा कि भारत सरकार को पंजाब की खुशहाली के लिए कम से कम 15 हजार करोड़ से ज्यादा की मदद करनी चाहिए। तब कुछ राहत पहुंचेगी और हमारे उत्तर प्रदेश में जो बाढ़ से नुकसान हो रहा है उसकी भी भरपाई होनी चाहिए।
