डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

0
maraja-sa-bta-karata-dapata-saema_62ed5779ed1d22fbc797e49b27f0b95a

मरीजों का जाना हालचाल, अधिकारियों को दिशा-निर्देश

डिप्टी सीएम पाठक ने सपा पर साधा जमकर निशाना

कहा, सपा सरकार में था गंुडे-लफंगों का बोलबाला

आगरा। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शनिवार को जिला अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों का हाल-चाल जाना। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहाकि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में गंुंडे-लफंगों का बोलबाला था।

डिप्टी सीएम ने कहाकि सपा ने पूरे प्रदेश को अपहरण का अड्डा बना दिया था। लोगों का जीना दुश्वार था। योगी सरकार में अपराधी जेल में हैं या प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। उन्होंने कहाकि 2027 में भी योगी सरकार बंपर जीत के साथ वापसी करेगी। इससे पहले डिप्टी सीएम के निरीक्षण की सूचना पर जिला अस्पताल में रंगाई-पुताई और साफ-सफाई कर चमकाने का दौर चलता रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *