फिटनेस की डोज आधा घंटा साइकिल रोज

0
f0009716-40a2-4160-87e9-7f1a401dff57

आगरा रेल मंडल में फिट इंडिया के तहत निकाली संडे ऑन साइकिल रैली
रैली के जरिए जन-जन तक साइकिल चलाने के लिए दिया गया संदेश

आगरा। फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज का संदेश जन-जन तक पहंुचाने के लिए आगरा रेल द्वारा फिट इंडिया के तहत रविवार को संडे आॅन साइकिल रैली का आयोजन किया गया। आगरा कैंट स्थित गोर्वधन रेलवे स्टेडियम से शुरू हुई रैली विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए अधिकारी काॅलोनी पर पहुंच कर सम्पन्न हुई।
मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के निर्देशन में मंडल खेलकूद संघ उत्तर मध्य रेलवे आगरा के तत्वावधान में फिट इंडिया मिशन के तहत संडे ऑन साइकिल पहल को बढ़ावा देने के लिए रविवार के साइकिल रैली निकाली गई। मंडल खेलकूद अधिकारी सनत जैन और वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर ओपी पवन कुमार जयंत द्वारा संडे ऑन साइकिल फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज के स्लोगन के साथ इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गोवर्धन स्टेडियम से शुरू हुई रैली आगरा कैंट स्टेशन होते हुए अधिकारी कॉलोनी तक निकाली गई। रैली का उद्देश्य फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा। साइकिलिंग भी इसमें मददगार साबित होता है। साइकिलिंग न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक है। साइकिल हर आयु और आय वर्ग के लोगों के लिए सरल और सुलभ माध्यम है। सुबह की ताजगी भरी हवा में प्रतिभागियों ने साइकिल चलाते हुए स्वस्थ शरीर, स्वस्थ भारत का संदेश दिया और फिट इंडिया मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर धीरज शर्मा मंडल खेलकूद सचिव, पूनम यादव अर्जुन अवार्डी, राहुल शर्मा, राजीव कुमार लारा, गवनेंद्र गोस्वामी, क्षमा सिंह, स्वाति थपलियाल, रवि झा और स्काउट टीम के अलावा कर्मचारीगण और उनके परिजन शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *