आगरा रेल मंडल में स्वच्छता के प्रति जागरूकता हेतु विभिन्न आयोजन किये गए

0
WhatsApp Image 2026-09-27 at 9.28.28 PM

आगरा: स्वच्छता पखवाड़ा अभियान 2026 के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के मार्गदर्शन में आगरा मंडल स्वच्छता के प्रति जागरूकता हेतु विभिन्न आयोजन कर रहा है। इसी क्रम में दिनांक 27.09.26 को आगरा छावनी स्टेशन पर स्टेशन डायरेक्टर  संतोष कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान का सफल आयोजन किया गया।अभियान में DCI आगरा, RPF आगरा, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक एवं उनकी टीम ने भाग लिया। स्टेशन पार्किंग एरिया तथा “I Love Agra” सेल्फी पॉइंट के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यात्रियों के लिए जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें स्वच्छता एवं उत्तरदायी पर्यटन (Responsible Tourism) के प्रति जागरूक किया गया।

यात्रियों की सहभागिता हेतु सेल्फी पॉइंट एवं सिग्नेचर/प्रतिज्ञा पॉइंट की व्यवस्था की गई, जहाँ यात्रियों ने “स्वच्छ स्टेशन – स्वच्छ भारत” के संकल्प के समर्थन में हस्ताक्षर किए।इस अवसर पर संतोष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़े का उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और स्टेशन परिसर को साफ-सुथरा बनाए रखना है। उन्होंने यात्रियों से स्वच्छता में सहयोग करने और जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे