प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती-संतोष त्रिपाठी(स्टेशन निदेशक)

0
WhatsApp Image 2026-09-24 at 8.19.38 PM (1)

आगरा: मंडल रेल प्रबंधक,आगरा, श्री गगन गोयल के मार्गदर्शन में आगरा मण्डल द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है।इसी क्रम में  24 सितंबर 2026 को आगरा कैंट स्टेशन पर स्टेशन निदेशक संतोष कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में यात्रियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार नागरिक व्यवहार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान यात्रियों से प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा उसके स्थान पर कपड़े के बैग का उपयोग करने हेतु अपील की गई।

अभियान के माध्यम से यात्रियों को बताया गया कि प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती है। दैनिक उपयोग की वस्तुओं के लिए कपड़े के बैग का प्रयोग कर प्लास्टिक कचरे को प्रभावी रूप से कम किया जा सकता है और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।
यात्रियों से स्टेशन परिसर और ट्रेनों में कूड़ा इधर-उधर न फेंकने तथा गीले ,सूखे तथा अन्य प्रकार के कचरों को निर्धारित डस्टबिन में ही डालने का अनुरोध किया गया। साथ ही, उन्हें स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ रेल परिसर और स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान स्टेशन निदेशक,  संतोष त्रिपाठी द्वारा इसको बढ़ावा देने के लिए यात्रियों तथा वेंडरों को कपड़े से बने बैग का वितरण किया गया। रेल प्रशासन की इस पहल को यात्रियों द्वारा सराहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे