हाईटेक कैमरों की निगरानी में मथुरा, सेंट्रलाइज्ड सीसीटीवी कंट्रोल रूम का एडीजी ने किया उद्घाटन

0
5d9dfe85-7821-41db-9d58-623755021c6d

मथुरा। अपराधियों की अब खैर नहीं। पुलिस अब अपराधियों पर तीसरी आंख से ऐसा शिकंजा कसने जा रही है, जिससे बच पाना नामुमकिन होगा। मथुरा पुलिस लाइन में बुधवार कोएक हाईटेक सेंट्रलाइज्ड सीसीटीवी कंट्रोल रूम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने किया।

इससे पहले एडीजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद डीआईजी शैलेष कुमार पांडे, एसएसपी श्लोक कुमार और एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।। इसके बाद एडीजी ने फीता काटकर इस आधुनिक कमांड सेंटर का शुभारंभ किया।
बता दे कि वैकमेट इंडिया लिमिटेड द्वारा सीएसआर फंड से दिए गए इस हाईटेक कंट्रोल रूम में वर्तमान में 70 अलग-अलग लोकेशन के 280 कैमरे कनेक्ट किए गए हैं। इस पूरे सिस्टम की सबसे बड़ी ताकत और खासियत यह है कि इसमें लगे 192 कैमरे ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर (एएनपीआर) तकनीक से लैस हैं। ये कैमरे 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भाग रहे वाहनों की नंबर प्लेट को भी पलक झपकते ही आसानी से पढ़ सकते हैं। इतना ही नहीं, गाड़ी के रंग और मॉडल से भी उसे ट्रैक किया जा सकता है।

इस कमांड सेंटर में जो सॉफ्टवेयर स्थापित किया गया है, वह बेहद एडवांस है। अगर पुलिस किसी चोरी या संदिग्ध वाहन को सिस्टम में ब्लैक लिस्ट करेगी तो वह गाड़ी जैसे ही किसी चैराहे से गुजरेगी, कंट्रोल रूम में तत्काल अलर्ट बज उठेगा। उद्घाटन के बाद एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने एक्सपर्ट्स से इस पूरे सिस्टम की बारीकियों को समझा और मीडिया से बात करते हुए कहाकि इस पूरे सिस्टम की सबसे बड़ी ताकत इसका सीसीटीवी कमांड सेंटर है, जिसमें ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरे शामिल हैं। यानी अब अगर कोई भी अपराधी या उसका वाहन सड़क से गुजरेगा, तो उसकी पहचान पलक झपकते ही हो जाएगी और पुलिस तुरंत एक्शन में आ जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे