जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में जिला पेयजल-स्वच्छता मिशन, जल जीवन मिशन, हर घर नल से जल समिति की समीक्षा की

0
735f629b-0fc1-442c-9d4d-72ad536333bf

आगरा। जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में जल जीवन मिशन फेज-4 के तहत कराए जा रहे कार्यों की जिला पेयजल और स्वच्छता मिशन, जल जीवन मिशन, हर घर नल से जल समिति की हुई बैठक में समीक्षा की गई।

बैठक में जिला पेयजल और स्वच्छता मिशन समिति की सतही स्रोत आधारित पेयजल योजना, आगरा पैकेज-1 और पैकेज-.2 के तहत कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा में जिलाधिकारी के समक्ष अधिशाषी अभियंता जल निगम ग्रामीण द्वारा विस्तार से सतही स्रोत आधारित पेयजल योजना, आगरा पैकेज-1 और पैकेज-2 के तहत कराये जा रहे कार्यों की प्रगति को प्रस्तुत किया। साथ ही कार्यदायी कंपनी मैसर्स मेघा इंजीनियरिंग एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लि., मैसर्स एनसीसी, एपको, जेवी मैसर्स द्वारा इंजीनियरिंग एण्ड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेट ने कार्य प्रगति संबंधी प्रजेन्टेशन दिया। इसमें कुल पाइप लाइन डालने की प्रगति, ओवर हेड टैंक, सीडब्ल्यूआर आदि की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने कार्यदायी कंपनी मैसर्स मेघा इंजीनियरिंग एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष कार्य प्रगति न होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए मैंन पॉवर और संसाधन बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में रेलवे विभाग, पीडब्ल्यूडी, वन विभाग, एनएचएआई, यूपीडा, सिंचाई विभाग द्वारा समय से एनओसी प्रदत्त न करने से कार्य में बिलंब पर जिलाधिकारी ने एनओसी के सभी प्रकरणों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय बैठक किए जाने को निर्देशित किया गया।

बैठक में बताया गया कि जल जीवन मिशन के तहत महिलाओं को फील्ड टेस्टिंग किट का उपयोग करके जल गुणवत्ता परीक्षण करने का प्रशिक्षण देकर जल गुणवत्ता परीक्षण किया जा रहा है। प्रत्येक महिला को उक्त के लिए प्रति जांच प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है, लेकिन उनका भुगतान लंबित है। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे को भुगतान किए जाने के लिए उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने हर घर जल योजना के तहत सभी पंचायत घर, सरकारी स्कूल आदि तक पाइप लाइन डालने का कार्य सुनिश्चित करने के भी संबंधित को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कार्यदायी एजेंसियों को कार्य में तेजी लाने, टाइम लाइन के सापेक्ष कार्य पूर्ण करने को निर्देशित किया। बैठक में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे जुहैर बेग, अधिशासी अभियंता जल निगम अमित कुमार कटियार, सहायक अभियंता सिंचाई, डीपीआरओ मनीष कुमार, एपीडी डीआरडी रेणु कुमारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र कुमार गोंड सहित संबंधित अधिकारी और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे