राजकीय महिला संरक्षण गृह के औचक निरीक्षण में व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त

0
01c01e0d-4cf2-410d-82d7-9e0f88986a35

सचिव (पूर्णकालिक) पंकज कुमार ने विधिक सहायता, स्वच्छता और सुरक्षा पर ध्यान देने के दिए निर्देश

पॉक्सो मामलों में सहायक व्यक्तियों का होगा साक्षात्कार, लोक समाधान समारोह की तैयारियां की गईं तेज

आगरा। जनपद न्यायाधीश और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार मलिक के निर्देशन में पंकज कुमार-1 सचिव (पूर्णकालिक) द्वारा राजकीय संरक्षण गृह (महिला) का बुधवार को औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान वहां निवास रत संवासनियों की आवासीय व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा, भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं का गहनता से अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई।

निरीक्षण के दौरान संस्थान में समुचित साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही किसी संवासनी को विधिक सहायता की आवश्यकता होती है तो उसका पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा में प्रेषित किया जाए। इसके अतिरिक्त निरीक्षण के दौरान उपस्थित संस्थान के प्रभारी को यह भी निर्देश दिए गए कि वे समय-समय पर नियमित रूप से निरीक्षण करते रहें और शासन द्वारा निर्धारित मानकों का पूर्ण पालन किया जाना सुनिश्चित करें।
इसके अलावा कलेक्ट्रेट सभागार में लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉस्को) 2012 और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण नियमावली, 2020 के तहत प्रकरणों में सहायक व्यक्तियों का साक्षात्कार जिलाधिकारी की अध्य क्षता में किया गया। इस दौरान सचिव पूर्णकालिक पंकज कुमार, सदस्य के रूप में अतुल कुमार सोनी, जिला प्रोबेशन अधिकारी आगरा उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे