जीआरपी अलीगढ़ ने फरार चल रहे वारंटी को किया गिरफ्तार

0
96e20419-50ac-4f82-880a-b9d7db84e9e2

अलीगढ। जीआरपी अलीगढ ने लम्बे समय से फरार चल रहे वांछित वारंटी आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। प्रभारी निरीक्षक अलीगढ जंक्शन के नेतृत्व में जीआरपी टीम ने चेकिंग के दौरान एक वारन्टी अभियुक्त को रेलवे स्टेशन अलीगढ़ जंक्शन पर गिरफ्तार कर किया। आरोपी अभियुक्त राहुल कश्यप पुत्र राजकुमार निवासी ज्योति कॉलोनी शाहदरा दिल्ली है। वह पिछले काफी समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना, जीआरपी अलीगढ़, उप निरीक्षक कुलदीप कुमार और कांस्टेबिल रवि कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे