ओले-बारिशः शहर में गुरुवार को हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

0
ec3fdfaa-7075-40f3-84a4-57ab47ff0257

सुबह और शाम की बारिश ने मौसम के मिजाज को किया ठंडा

आंधी के साथ छायीं काली घटाएं, कई जगहों पर हुआ जलभराव

सुबह हुई बारिश में बाह में बिजली गिरने से ग्रामीण हुई की मौत

आगरा। भीषण गर्मी से तप रहे आगरा पर गुरुवार को इंद्र मेहरबान रहे। गुरुवार को सुबह और शाम तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश के साथ कई जगह ओले गिरे। दोपहर बाद अचानक छायीं घटाएं तेज हवाओं के साथ जमकर बरसीं। तेज हवाओं के चलते कहीं होर्डिंग्स-बैनर तो कहीं पेडों की डालियां जमीन पर धराशायी दिखीं। तेज बारिश में शहर की कई सडकें जलमग्न दिखाई दीं। वहीं सुबह तडके तेज बारिश के दौरान बाह क्षेत्र में एक व्यक्ति की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।

गुरुवार को अपरान्ह चार बजे के बाद शहर के आसमान में अचानक छाए बादल छा गए। तेज अंधड के साथ ही शुरू हुई बूंदाबांदी ने झमाझम का रुख अख्त्यिार कर लिया। बारिश से बचने के लिए राहगीर इधर-उधर सुरक्षित जगहों पर जाकर खडे हो गए। करीब दस मिनट तूफानी बारिश के साथ कई जगहों पर ओले भी गिरे। कुछ जगह तो कंचे के बराबर ओले पडे। बारिश से सडकों पर पानी भर गया। बारिश के पानी से लबालब हुईं कई सडकें नगर निगम के तलीझाड नालों के सफाई अभियान की पोल खोलती नजर आईं।

इससे पहले सुबह कहीं-कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बौछारों के साथ बारिश हुई। सुबह तडके 5 बजे के आसपास हुई बारिश के दौरान बाह के धोबई गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। गांव धोबई निवासी महेश खेतों पर काम करने जा रहा था। इसी दौरान शुरू हुई बारिश से बचने को वह एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। तभी तेज गडगडाहट के साथ पेड़ पर बिजली गिरी। इससे पेड़ में जहां गहरी दरार आ ही गई। वहीं पेड़ के नीचे खड़े महेश की आसमानी बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।

इसकी जानकारी मिलने पर मृतक के घर में कोहराम मच गया। सुबह हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। दिन के तापमान में में 4 डिग्री सेल्सियश से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। एक मई को दिनभर बादल छाये रह सकते हैं। दो मई को भी बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद एक बार फिर से गर्मी अपना असर दिखाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे