सुमन के घर पहुंचने से पहले ही हिरासत में लिए हिन्दू महासभा कार्यकर्ता

सपा सांसद को चूडियां पहनाने आई थीं हिन्दू महासभा की मीना राठौर
पुलिस अन्य कार्यकर्ताओं संग लिया हिरासत में, थाने ले जाकर बैठाया
आगरा। सपा सांसद रामजी लाल सुमन के आवास पर बुधवार को चूडियां फेंकने का प्रयास करती अखिल भारत हिन्दू महासभा की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना राठोर सहित अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। सभी थाना हरीपर्वत ले जाया गया।
अखिल भारत हिंदू महासभा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीना राठौर ने कहाकि वह राणा सांगा पर टिप्पणी करने वाले सपा सांसद रामजीलाल सुमन को चूडियां पहनाने के लिए लाई थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक कर हिरासत में ले लिया। उनके साथ ही अन्य कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में ले लिया गया। सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाना हरी पर्वत ले जाया गया। इस दौरान अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने कहाकि सपा सांसद की टिप्पणी से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। महासभा की ओर से उनके खिलाफ थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आज जब हिन्दू महासभा की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उन्हें चूडियां भेंट करने जा रही थीं तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया। यह नहीं चलेगा। इसका जबाव 12 अप्रैल को होने वाली रक्त स्वाभिमान रैली में दिया जाएगा।