आगरा के एत्मादपुर में सडक हादसे में महिला की मौत, आक्रोशित भीड ने हाइवे किया जाम

0
Accident-Etmadpur-1777279050186_v

एत्मादपुर के बरहन तिराहे पर दोपहर में हुआ हादसा

बाइक सवार महिला को पीछे से अज्ञात वाहन ने रौंदा

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में हाइवे स्थित बरहन तिराहे पर सोमवार दोपहर बेकाबू अज्ञात वाहन ने बाइक सवार महिला को अपनी चपेट में लेकर रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन को भगा ले जाने में कामयाब रहा। इससे आक्रोशित भीड़ ने हाइवे जाम कर दिया। तपती दोपहर में लोग जाम में फंसकर पसीना-पसीना हो गए।

फिरोजाबाद के थाना पचोखरा के गांव मटसेना निवासी 33 वर्षीय रूपा पत्नी धर्मेंद्र बाइक पर बैठकर आगरा अपनी रिश्तेदारी में जा रही थी। बरहन तिराहे पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने हाइवे की एक लेन बंद कर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे जाम खोलने को तैयार नहीं हुए। जाम के चलते हाइवे पर कई किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। आक्रोशित भीड़ का कहना था कि यहां लंबे समय से ओवर ब्रिज की मांग की जा रही है लेकिन एनएचएआई सुनवाई नहीं कर रहा। जबकि यहां पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेजा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे