जीआरपी अलीगढ ने पकडा शातिर चोर, मोबाइल बरामद
अलीगढ। जीआरपी अलीगढ ने चलती ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के माल पर हाथ साफ करने वाले शातिर चोर को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपी चोर के कब्जे से चोरी का एक मोबाइल बरामद किया है।
जीआरपी अलीगढ़ जंक्शन पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर शातिर चोर को गिरफ्तार किया हे। जीआरपी के अनुसार शातिर चोर रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। इसके कब्जे से एक मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुबोध पुत्र ग्रंथ सिंह निवासी ग्राम किसरौली फर्रूखाबाद है। वह वर्तमान जीडीए की बिल्डिंग टैम्पो स्टैण्ड के पास गाजियाबाद रह रहा है। आरोपी को पकडने वाली पुलिस टीम में उपनिरी क्षक जितेन्द्र कुमार, हैड कांस्टेबिल अनुरुद्ध कुमार, कांस्टेबिल सचिन शर्मा और अशोक मीणा क्राइम विंग आरपीएफ अलीगढ शामिल रहे।
