मथुरा में बंदरों के हमले में शादी से पहले उठी पिता की अर्थी, मचा कोहराम

0
c4fdc8a4-c30d-453b-8faa-d72b2146993f

10 मई को आनी थी मृतक की बेटी की बारात

बंदरों के हमले में छत से गिरकर पिता की मौत

मथुरा। जिले के फरह थाना क्षेत्र में रविवार सुबह बंदरों के हमले से बचने के लिए एक व्यक्ति की छत से गिरकर मौत हो गई। मृतक की बेटी की 10 मई को बरात आनी थी। ऐसे में शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फरह के गांव पींगरी निवासी 45 वर्षीय अमर सिंह उर्फ भोलू बरसात में भीगे गेहूं को सुखाने के लिए अपने घर की छत पर गए थे। इसी दौरान छत पर बैठे बंदरों के झुंड ने अचानक पीछे से उन पर हमला कर दिया। बंदरों के हमले से घबराकर अमर सिंह संतुलन खो बैठे और छत से नीचे गिर पड़े। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए आगरा के निजी अस्पतालों में ले गए, लेकिन गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। मृतक अमर सिंह की बेटी की 10 मई को शादी तय थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे