आगरा दीवानी की पार्किंग में लगी आग, तीन कारें हुईं जलकर खाक

0
d28e1424-2e83-4829-a313-27171f3064ce

कूडे के ढेर से सुलगी आग ने दीवानी परिसर में मचाया हडकम्प

फायर ब्रिगेड की दमकलों ने कडी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

आगरा। दीवानी न्यायालय परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गेट नम्बर एक स्थित पार्किंग में कूड़े के ढेर से सुलगी आग की आंच वहां खडी गाडियों तक पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की दमकलों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक तीन गाड़ियां जलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।


मिली जानकारी के अनुसार, दीवानी न्यायालय परिसर में पार्किंग में रखे कूड़े के ढेर में सोमवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें ऊंचाई छूने लगीं और आसपास खड़ी गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। पार्किंग से आग लपटें और धुआं उठता देख दीवानी परिसर में मौजूद अधिवक्ता और वादकारी अपनी-अपनी गाड़ियां बचाने के लिए दौड़ पड़े। आग की भयावहता को देखते हुए विशेष सुरक्षा बल के जवानों और सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दमकलों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
अग्निकांड में पार्किंग में खडीं तीन गाड़ियां आग की जल कर बुरी तरह स्वाह हो गईं। दीवानी परिसर में आग लगने की घटना के बाद से परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। अधिकारियों द्वारा आग लगने के कारणों की गहन जांच की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि क्या यह घटना किसी लापरवाही का परिणाम है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। बहरहाल इस घटना ने एक बार फिर पार्किंग स्थलों पर अग्निशमन सुरक्षा के उपायों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *