आपरेशन मुस्कानः बिछडे बालक को जीआरपी टूंडला ने परिजनों से मिला लौटाई मुस्कान

0
df14d9f6-3668-45da-b793-b5e94cef7271

स्टेशन पर पानी लेने उतरा बालक ट्रेन छूटने के चलते परिवार से बिछडा

प्लेटफार्म पर बैठा रो रहा था, पुलिस टीम ने बच्चे को परिवार से मिलाया

फिरोजाबाद। आपरेशन मुस्कान के तहत जीआरपी टूंडला ने नाबालिग बालक को उसके बिछडे परिवार से मिलाने में सफलता पाई है। भागलपुर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच एक 14 वर्षीय किशोर अपनी मां के साथ सफर कर रहा था। शनिवार रात को टूण्डला रेलवे स्टेशन पर पानी लेने के लिए उतरा। जब तक वह पानी लेकर आया ट्रेन छूट गई। वह रेलवे स्टेशन पर ही खडा रह गया।
इसकी जानकारी थाना टूंडला जीआरपी को कन्ट्रोल रुम के जरिए मिली। इस पर थानाध्यक्ष टूंडला ने स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम को बालक के गुम हो जाने कीं जानकारी दी। पुलिस टीम ने काफी प्रयास के बाद बालक को प्लेटफॉर्म नंबर 4 के पूर्वी छोर पर अकेला रोता हुआ बैठा पाया। बच्चे को थाना टूंडला लाकर समझा-बुझाकर जानकारी की गई। उसके पिता के मोबाइल पर बालक की बात कराई। बालक के पिता टूण्डला जंक्शन आए।
जीआरपी टूंडला ने नियमानुसार कार्यवाही कर बालक को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया। बच्चे को सकुशल पाकर बालक के पिता द्वारा टूण्डला पुलिस की सराहना करते हुए आभार जताया गया। बालक को बरामद कर उसके परिजनों से मिलाने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुरेश कुमार, हैड कांस्टेबिल गवेन्द्र सिंह, प्रदीप कुमार और कांस्टेबिल अजय कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे