यात्री कृपया ध्यान दें…कोटा-पटना एक्सप्रेस अब सोगरिया से चलेगी
कोटा स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के चलते लिया रेलवे ने लिया फैसला
15 अप्रैल से 12 मई तक कोटा न जाकर सोगरिया तक होगा आवागमन
आगरा। कोटा रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य के कारण गाडी संख्या 13238 और 13240 कोटा.पटना एक्सप्रेस 16 अप्रैल से 12 मई तक कोटा स्टेशन के स्थान पर सोगरिया स्टेशन से रात्रि 2040 बजे प्रस्थान करेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 13237 और 13239 पटना.कोटा एक्सप्रेस 15 अप्रैल से 11 मई तक कोटा स्टेशन के स्थान पर सोगरिया स्टेशन तक ही चलेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व गाड़ी के वास्तविक प्रस्थान और आगमन समय की पुष्टि रेलवे की आधिकारिक बेबसाइट अथवा एनटीईएस ऐप से प्राप्त कर सकते हैं।
