एनबीसी मीट में तकनीकी ज्ञान और आधुनिक बियरिंग तकनीक की दी जानकारी
आगरा। नेशनल बियरिंग कम्पनी (एनबीसी) द्वारा सोमवार को होटल सेवन हील्स टावर आगरा में रीटेलर मीट का आयोजन किया गया। कम्पनी के सीएसएमओ राजेश प्रेम चंद्रन, जीएम मार्केटिंग शरद गुप्ता और वरिष्ठ मार्केटिंग अधिकारी दीपेश पाण्डेय ने बियरिंग्स उत्पादन प्रक्रिया, उनके रखरखाव और लुब्रिकेशन की नवीनतम तकनीकों पर जानकारी दी।
कंपनी के अधिकारियों ंने बताया कि एनबीसी, सीके बिरला ग्रुप की प्रमुख कंपनी है, जो आज एशिया की अग्रणी बियरिंग कंपनियों में शुमार है। टाटा, महिन्द्रा, मारुति, बजाज, हीरो, फोर्ड, किर्लोस्कर और हिन्दुस्तान मोटर्स जैसी बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियां एनबीसी बियरिंग्स का उपयोग कर रही हैं। साथ ही भारतीय रेलवे, सेना के वाहनों और एरोस्पेस में भी इसकी उपस्थिति कंपनी के गौरव को दर्शाती है।
कंपनी के अधिकारियों ने कंपनी के नए उत्पादों, एनबीसी लुब्रिकेंट और नई श्रेणी की ग्रीस के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में प्रश्नोत्तर में प्रति भागियों ने बियरिंग्स के तकनीकी पहलुओं और उनके उपयोग से संबंधित शंकाओं का समाधान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में आगरा के सभी स्टाकिस्ट, राकेश नारंग, सतेंदर गुप्ता, राजीव गुप्ता, विधित बंसल, सीएनबीसी की ओर से सुशोभित नेगी और संजय शर्मा सहित बडी संख्या में स्टाकिस्ट और रिटेलर मौजूद रहे। राकेश नारंग और राजीव गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।
