असम में तीसरी बार और बंगाल में पहली बार खिलने जा रहा कमल…चार मई दीदी गईः केशव मौर्य

0
e01833e4-373d-48a1-8696-8cef94aff57d

डिप्टी सीएम ने आगरा में कई कार्यक्रमों में लिया हिस्सा, भाजपा को ही बताया वर्तमान और भविष्य

शिक्षक संगठन (यूटा) के अधिवेशन और नेशनल फेडरेशन ऑफ इण्डिया के कार्य क्रम में लिया हिस्सा

आगरा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को आगरा में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा ही वर्तमान और भाजपा ही भविष्य बताते कहाकि असम में तीसरी बार और बंगाल में पहली बार कमल खिलने जा रहा है। चार मई दीदी गई। विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहाकि 2047 तक यूपी में सपा का और देश में कांग्रेस का नंबर आने वाला नहीं है। उन्होंने सपा प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहाकि अखिलेश यादव सत्ता वियोग में बेचैन हैं। यूपी की जनता उनकी सैफई विदाई की तैयारी कर रही है।

विकास अधिकारी गरीब आदमी को बीमा पालिसी से करें कवर

उपमुख्यमंत्री ने नेशनल फेडरेशन ऑफ इश्योरेंस फील्ड वर्कर्स ऑफ इण्डिया उत्तर मध्य क्षेत्र की फतेहाबाद रोड स्थित होटल ग्रांड मरक्युर में चल रही दो दिवसीय क्षेत्रीय आमसभा में कहाकि मोदी सरकार द्वारा बीमा पालिसी से जीएसटी समाप्त किए जाने से आज बीमा क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। एलआईसी देश का सबसे बड़ा बीमा क्षेत्र का संगठन है। अभी भी भारत में 90 से 100 करोड़ लोग बीमा पॉलिसी कवरेज में नहीं आते। सभी विकास अधिकारी बड़ी बीमा पॉलिसी की तलाश में रहते हैं। आप गरीब आदमी को अपनी बीमा पालिसी से कवर करें और प्रधान मंत्री मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करें। एलआईसी के संकल्प से 90 से 100 करोड़ गरीब लोगों को इसका लाभ मिलेगा। मोदी जी ने विकास कार्य कराये और तीसरी बार सरकार बनाई है।

शिक्षक अपने बच्चों को भी सरकारी स्कूल में पढ़ायें

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या ने राजदेवम् ऑडीटोरियम, फतेहाबाद रोड पर दो दिवसीय शिक्षक संगठन (यूटा) के प्रान्तीय अधिवेशन के समापन मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहाकि शिक्षकों की 80 प्रतिशत समस्यायें हल की जा चुकी हैं। 20 प्रतिशत समस्याओं का आने वाले समय में समाधान हो जायेगा। उन्होंने कहाकि सरकार द्वारा संचालित विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें और प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में शिक्षक अपना महत्वपूर्ण योगदान दे। उन्होंने बताया कि हाल में परमाणू वैज्ञानिकों ने थोरियम को परमाणू ऊर्जा में परिवर्तित कर ऐसा कार्य किया है, जो विकसित देश भी नहीं कर सके। भारत में अब बिजली की समस्या नहीं रहेगी। इन वैज्ञानिकों को बनाने में उनके शिक्षकों की बड़ी भूमिका रही है।
उन्होंने कहाकि उप्र सरकार ने 16 लाख से अधिक शिक्षकों, कर्मचारियों और रसो ईयों को पहली बार कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई। ये एक ऐतिहासिक फैसला था, जब शिक्षामित्रों को सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक नहीं माना तब यूपी सरकार ने उनको तीन हजार रूपये से पहले कार्यकाल में 10 हजार रूपये किया। अभी हाल ही में मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रूपये किया गया है। उन्होंने शिक्षकों से अपने बच्चों को भी सरकारी स्कूल में पढ़ाने की अपील करते हुए कहाकि इससे आमजनों को भी अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में भेजने की प्रेरणा मिलेगी। सर कारी स्कूलों के प्रति लोगों की धारणा बदलेगी। इस दौरान शिक्षक संगठन द्वारा उपमुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा। जिस पर उचित समाधान उन्होंने आश्वासन दिया।

भारत की एकता-आखण्डता के लिए खडे हों भाजपा के साथ

फतेहाबाद में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान जयंती महोत्सव को संबोधित किया। उन्होंने फतेहाबाद के फिरोजाबाद तिराहे पर सम्राट अशोक की प्रतिमा लगाए जाने का ऐलान किया। उन्होंने कहाकि मौर्य साम्राज्य के संस्थापक ने भारत भूभाग को एक करने का कार्य किया। उनके पुत्र बिंदुसार ने उस कार्य को आगे बढ़ाया और फिर सम्राट अशोक महान ने उसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। नए संसद भवन के शिखर पर सम्राट अशोक की लाट स्थापित कराई गई है। ऐसा आज तक कोई भी सरकार नहीं कर सकी। इसके लिए उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहाकि विपरीत परिस्थितियों में शिक्षा का महत्व बताने वाले महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक लेख लिखा। प्रधानमंत्री मोदी ने पीपरावा बौद्ध स्तूप के अवशेषों को 40 बौद्ध देशों को भेजा। मुझे बौद्ध अवशेष रूस भेजने के लिए चुना। संयुक्त राष्ट्र संघ में प्रधानमंत्री ने गर्व से कहा था हमने विश्व को बौद्ध दिया युद्ध नहीं दिया। उन्होंने कहाकि आज युद्ध से ऊर्जा संकट से प्रत्येक देश परेशान है, लेकिन भारत की कूटनीति से देश में आम आदमी को काई परेशानी होने नहीं दी। उन्होंने लोगों से अपने पूर्वजों के प्रति आदर रखने, भारत की एकता-आखण्डता का संकल्प लेने और भाजपा के साथ खड़े होने का आह्वान करते हुए कहाकि 16, 17, 18 अप्रैल को संसद का विशेष अधिवेशन नारी शक्ति बंदन अधिनियम को 2029 से लागू कर, महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए बुलाया गया है।
उन्होंने कहाकि 2027 में विरोधियों के पास कोई मुद्दा नहीं है। वह दुष्प्रचार कर दूध में नीबू डालने का कार्य करते हैं, तो कुछ चीनी डालने वाले भी हैं। यूपी सरकार में गुंडे माफियाओं का पूरा हिसाब हो रहा है। किसानों को सम्मान निधि, गरीबों को राशन, सड़क, पेंशन दी जा रही है। समाजवादी न विकसित भारत बना सकते हैं, न उत्तर प्रदेश। उन्होंने दावा किया कि 2047 तक भाजपा का कमल खिलेगा। उन्होंने कहाकि कांग्रेस और सपा ने संविधान व आरक्षण खत्म करने का शिगूफा छोड़कर जनता को भरमाने व दुष्प्रचार किया। हम संविधान के पुजारी और बाबा साहब का सम्मान करने वाले हैं। उन्होंने कहाकि कांग्रेस व सपा ने कई बार संविधान की हत्या की है। हमारी सरकार में संविधान, आरक्षण, अमीर, गरीब, अगड़े, पिछड़े, दलित किसी को भी खतरा नहीं है। आज प्रधानमंत्री मोदी सम्राट अशोक व बाबा साहब के सपनों को साकार कर रहें हैं।
रहनकला में लगेगी गुहाराज निषाद की प्रतिमा

आगरा के रामबाग में महाराज गुहाराज निषाद और महर्षि कश्यप जयंती और शोभा यात्रा में शिरकत करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री गदा, तलवार और स्व चित्र भेंटकर स्वा गत किया गया। उन्होंने कहाकि प्रयागराज निषादराज की भूमि है, प्रयागराज के नाम में राज शब्द निषादराज के कारण जुड़ा हुआ है। उपमुख्यमंत्री रहनकला में महाराज निषादराज की मूर्ति लगाए जाने की घोषणा करते हुए कहाकि कौशाम्बी, प्रयागराज, फूलपुर, भगवान राम और उनके मित्र निषादराज का मिलन स्थल है, लेकिन पूरे क्षेत्र में भगवान राम व निषादराज के गले मिलने की कोई मूर्ति स्थापित नहीं थी। फूलपुर से सांसद रहते हुए उन्होंने भगवान राम व निषादराज के गले मिलते हुए मित्रता की प्रतीक प्रतिमा व स्मारक बनवाया। उन्होंने कहाकि जब समाजवादी सरकार ने घोषणा की थी कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता तब निषाद समाज ने राम भक्तों को गंगा, गोमती, सरयू पार कराकर अयोध्या पहुंचाया था। उन्होंने कहाकि समाजवादी सैफई में अयोध्या की नकल करके भगवान राम की मूर्ति लगा रहे हैंै। समाजवादियों के हाथ रामभक्तों के खून से रंगे हैं, सच्चे भक्त हैं, तो मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर ईदगाह बनी है, वोटबैंक का डर नहीं हैं तो मथुरा को मुक्त कराने का कार्य करें। सपा की सरकार में गरीबों का शोषण, गुण्डागर्दी, खाली प्लाटों पर कब्जा करने का कार्य हुआ। अब सैफई में राम की मूर्ति लगाकर गुमराह कर रहे हैं। पीएम मोदी ने गरीबों को पक्का घर, अन्न दाता को ट्यूबेल की फ्री बिजली, गैस सिलेण्डर, चूल्हा, शौचालय, आयुष्मान कार्ड प्रदान किया। उन्होंने कहाकि गरीबों के लिए सरकार के खजानें में पैसे की कोई कमी नहीं हैं। सपा सरकार में 300 रूपये पेंशन की जगह, जब आपने कमल का बटन दबाया तो 1500 रूपये महीने पेंशन दी जा रही है। मोदी जी विकसित भारत बनायेंगे, गरीब के बच्चों को उच्च शिक्षा देकर गरीब से अमीर बनाने का कार्य कर रहें हैं। उन्होंने स्पष्ट कहाकि सरकार आरक्षण व संविधान को बचाने वाली है। इससे पहले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जनपद आगमन पर खेरिया एयरपोर्ट पर सभी जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी और अपर पुलिस आयुक्त रामबदन द्वारा स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *