सेमिनार में किया रेलकर्मियों को सुरक्षा और संरक्षा के प्रति जागरुक
आगरा कैंट स्टेशन के कोचिंग डिपो पर आयोजित किया गया सेमिनार
सेमिनार में एफएसडीएस, एफआईबीए और एसीपी के बारे में दिए निर्देश
आगरा। मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल की अध्यक्षता में शनिवार को रेल सुरक्षा को लेकर आगरा कैंट कोचिंग डिपो पर संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में एफएसडीएस (फायर एवं स्मोक डिटेक्शन सिस्टम), एफआईबीए (फायर इंडीकेशन एवं ब्रेक एप्लिकेशन) और एसीपी (अलार्म चेन पुलिंग सिस्टम) के बारे में दिशा-निर्देश दिए गए।
सेमिनार का उद्देश्य ट्रेन संचालन से जुड़े ऑनबोर्ड स्टाफ को जागरूक करना और उनकी ट्रबलशूटिंग क्षमता को सुदृढ़ करना है। ताकि कोचिंग स्टॉक में स्थापित इन सुरक्षा प्रणालियों के प्रभावी संचालन के माध्यम से सुरक्षित और समयबद्ध रेल परिचालन सुनिश्चित किया जा सके।
इस सेमिनार के माध्यम से स्टाफ को विभिन्न आपात परिस्थितियों में त्वरित और सही कार्रवाई करने के लिए प्रशिक्षित किया गया। ताकि यात्रियों की सुरक्षा और सेवा गुणवत्ता में और अधिक सुधार लाया जा सके। सेमिनार में अपर मंडल रेल प्रबंधक आगरा गिरीश कुमार गुप्ता के अलावा रेलवे की सभी शाखाओं के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


