आगरा जिले में 29.62 लाख मतदाता, जारी हुई अंतिम मतदाता सूची

0
b1c1a395-dd3c-4db1-bd92-c0d97b8f52ac

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ मतदाता सूची का प्रकाशन

मतदाता सभी बूथों पर 10 से 17 अप्रैल तक उपलब्ध मतदाता सूची देख सकेंगे

अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में जनपद में कुल 2962418 हैं मतदाता

आगरा। जनपद आगरा में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 की प्रक्रिया पूरी हो गई। इस अभियान के तहत प्राप्त दावा-आपत्ति के निस्तारण के बाद जिला धिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों मौजूदगी में विधानसभा वार अंतिम मतदाता सूची जारी की। पुनरीक्षित मतदाता सूची सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी मुहैया कराई गई।

जिलाधिकारी ने बताया 1 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के तहत जनपद आगरा में कुल मतदाता 2962418 हैं। इसमें पुरुष-1625170, महिला-1337166 और थर्ड जेंडर-82 मतदाता शामिल हैं। आगरा की विधानसभा वार प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में एत्मादपुर में 420574 मतदाताओं में 230503 पुरुष, 190062 महिलाएं और थर्ड जेंडर 9 मतदाता शामिल हैं।
आगरा कैन्टोनमेंट (अजा.), में 335784 मतदाताओं में पुरुष 183520, 152247 महिला और 17 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। 88-आगरा दक्षिण में 275069 मतदाताओं पुरुष-149470, महिला-125580 और 19 थर्ड जेंडर, 89-आगरा उत्तर में 333439 मतदाता में पुरुष-179416, महिला-154014 व 9 थर्ड जेंडर, 90-आगरा ग्रामीण (अजा.) में 374334 मतदाताओं में पुरुष-206403, महिला-167927 और 4 थर्ड जेंडर, 91-फतेहपुर सीकरी, में 330745 मतदाताओं में पुरुष-181762, महिला -148981 और 2 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इसी तरह 92-खेरागढ़, में 305509 मतदाताओं पुरुष-168921, महिला-136581 और 7 थर्ड जेंडर, 93-फतेहाबाद में 295623 मतदाताओं पुरुष-163205, महिला- 132416 और 2 थर्ड जेंडर, 94-बाह में विधानसभा में 291341 मतदाताओं में पुरुष -161970, महिला-129358 और 13 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची सभी के लिए निःशुल्क अवलोकन के लिए 10 से 17 अप्रैल तक सभी मतदेय स्थलों पर नियुक्त बीएलओ अंतिम निर्वाचक नामावली के साथ उपस्थित रहेगें। अपर जिलाधिकारी नगर/उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चैहान ने बताया कि बूथ लेवल अधिकारी 10 अप्रैल से एक सप्ताह तक अपने-अपने मतदेय स्थलों पर रहकर मतदाता सूची को जन सामान्य के निरीक्षण के लिए उपलब्ध कराएंगे। जनपद के समस्त मतदाता अपने निकटतम मतदेय स्थल पर जाकर मतदाता सूची का अवलोकन कर अपना नाम, पता अथवा अन्य विवरणों की शुद्धता की पुष्टि कर लें। किसी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित बीएलओ, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से संपर्क कर समस्या का समाधान करा सकते हैं। संबंधित मतदाता 15 दिन के भीतर जिला निर्वाचन अधिकारी (डीएम) के यहां अपील कर सकेंगे। डीएम के फैसले से भी संतुष्ट नहीं हुए तो यह फैसला आने के 30 दिन के भीतर मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के यहां अपील कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने कहाकि यदि किसी का नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सका है तो वह फॉर्म 6 भर कर अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करा सकते हैं।

मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपने मोबाइल फोन के द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन फॉर्म डाउनलोड भी किया जा सकता है। इस मौके पर भाजपा से महानगर महामंत्री महेश शर्मा, सहदेव शर्मा, बसपा जिला उपाध्यक्ष संदीप मुखरैया, सपा जिला महासचिव संतोष पाल, शहर सचिव मो. जमील सिद्दीकी, कम्यूनिस्ट पार्टी आफ इंडिया के रामनाथ शर्मा और अपना दल (सोनेलाल) के जिलाध्यक्ष विजय कुमार चैरसिया सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *