आगरा रेल मंडल मे सभी कार्य हिन्दी में किए जाने पर दिया बल

0
fc4f77a5-a967-4c98-8f45-5b8a7ea05c9e

मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक में की गई समीक्षा

रेलवे विद्युत विभाग (परिचालन) द्वारा लगाई गई राजभाषा प्रदर्शनी

आगरा। उत्तर मध्य रेलवे आगरा रेल मंडल की राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक सोमवार को हुई। इस दौरान विद्युत विभाग (परिचालन) द्वारा लगाई गई राजभाषा प्रदर्शनी का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

प्रदर्शनी में वर्ष भर हिंदी में किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा हिंदी में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। इसके बाद हुई बैठक में विभिन्न शाखाओं द्वारा निर्धारित अवधि में हिंदी में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान पाई गई कमियों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मंडल रेल प्रबंधक ने सभी कार्य ई-ऑफिस के माध्यम से शत-प्रतिशत हिंदी में किए जाने के निर्देश दिए। इस हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 2 अधिकारियों और 4 कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक राजभाषा प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

साथ ही मंडल स्तर पर आयोजित लेख (आर्टिकल) लेखन प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले 4 कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया गया। बैठक में मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल, अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा प्रनव कुमार और मंडल के सभी शाखा अधिकारी उपस्थित रहे। राजभाषा बैठक का आयोजन मंडल वाणिज्य प्रबंधक और राजभाषा अधिकारी, वीरेंद्र सिंह चैहान द्वारा किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *