आगरा कलक्ट्रेट में युवक का नग्न होकर काटा हंगामा, पुलिस पूछताछ में जुटी
लोग बोले युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं
पहले भी युवक कर चुका है इस तरह की हरकत
आगरा। कलक्ट्रेट स्थित डीसीपी सिटी कार्यालय में सोमवार सुबह शिकायत लेकर पहुंचा युवक ने अपना मानसिक संतुलन खो बैठा और निर्वस्त्र होकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान कलक्ट्रेट में आईं महिलाओं के सामने असहज स्थिति बन गई। पुलिस थाने से लगातार टकराये जाने से युवक आक्रोशित था।
शाहगंज निवासी युवक सोमवार सुबह डीसीपी कार्यालय पहुंचा और आरोप लगाया कि पुलिस ने उसके खिलाफ गलत रिपोर्ट दर्ज की है। युवक ने बताया कि रिपोर्ट किसी किरन के नाम से दर्ज है। जबकि वह खुद लड़का है। युवक का आरोप था कि पुलिस उसके मामले की सुनवाई नहीं कर रही है। वह पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट-काट कर परेशान हो गया। इस दौरान उसने अपने कपड़े उतार दिए और कार्यालय के बाहर निर्वस्त्र होकर खड़ा हो गया।
स्थानीय लोगों ने उसे कपड़े पहनने और शांत होने के लिए समझाया, लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं था। कुछ लोगों ने बताया कि युवक पहले भी ऐसे कदम उठा चुका है और उसका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए युवक को शांत किया। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि युवक उनसे मिला था। उन्होंने 10 मिनट तक उसकी बात सुनी। शंका का समाधान भी किया। इसके बाद वो डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार के पास भी गया। वहां से आने के बाद उसने कपडे उतार दिए। युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसका इलाज भी चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक से पूछताछ की जा रही है।
