जनपद के विकास के लिए सीएम का दौरा महत्वपूर्ण, न रहे कोई कमीः जयवीर सिंह

0
9e5908d0-e087-44d5-bb2d-dee6fc3622d2

जनपद प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कमिश्नरी में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सभी व्यवस्थाओं के निर्देश

आगरा। प्रदेश के पर्यटन ओर संस्कृति और जनपद प्रभारी जयवीर सिंह ने रविवार को कमिश्नरी लघु सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 7 अप्रैल को आगरा आगमन 10 टाउनशिप का शिलान्यास, भूमिपूजन और विभिन्न विभागों के प्रस्तावित प्रोजेक्ट का लोकार्पण व शिलान्यास और जनसभा की व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 अप्रैल को रायपुर रहनकला में एडीए द्वारा विकसित की जा रही शहरी विस्तारीकरणयोजना के तहत ग्राम रायपुर व रहनकलां ग्रेटर आगरा योजना की लगभग 449.65 हैक्टेयर भूमि पर 5142 करोड़ रुपये की लागत से 10 टाउनशिप का शिलान्यास, भूमिपूजन विभिन्न विभागों के प्रस्तावित प्रोजेक्ट का लोकार्पण व शिलान्यास के बाद जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसकी तैयारियों की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने जनसभा स्थल पर बेरीकेडिंग, विधानसभा वार साइनेज, पार्किंग व्यवस्था, गर्मी के मौसम के देखते हुए पर्याप्त शीतल पेयजल, मुख्यमंत्री के आगमन का रूट, हैलीपेड आदि की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

प्रभारी मंत्री ने भूमि अधिग्रहण संबंधी जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि जिन किसान भाइयों को भूमि का मुआवजा नहीं दिया गया है। उनकी जमीन पर बिना मुआवजे के कब्जा न लिया जाए। उन्हें जल्द मुआवजा राशि प्रदान की जाए। प्रभारी मंत्री जनप्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन स्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने विशेष रूप से सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था और आमजन की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने कहाकि मुख्यमंत्री का यह दौरा जनपद के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण तत्परता और समर्पण के साथ करें। बैठक में केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डॉ. धर्मपाल सिंह, रानी पक्षालिका सिंह, चै. बाबूलाल, भगवान सिंह कुशवाह, एमएलसी विजय शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष रालोद गोविंद शर्मा के अलावा मण्डलायुक्त नगेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, एडीए उपाध्यक्ष एम. अरुणमोली, सीडीओ प्रतिभा सिंह, अपर नगर आयुक्त शिशिर सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *