सृजन दीप्ति के कवि सम्मेलन में गूंजे हास्य और साहित्य के स्वर

0
5d19ee65-2935-44c6-9dc3-d31444372dff

भाजपा के नवनियुक्त जिला मंत्री सतीश देव त्यागी का हुआ सम्मान

आगरा। सृजन दीप्ति द्वारा आगरा क्लब में रविवार को आयोजित किए गए हास्य व्यंग्य, गीत, गजल और ओज के स्वरों से सराबोर सम्मान समारोह और कवि सम्मेलन में शहर के साहित्य प्रेमियों ने कवियों की रचनाओं का आनंद लिया। इस दौरान भाजपा के नवनियक्त जिला मंत्री का जोशीला स्वागत किया गया।

समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एनएचडीसीएल के कार्यकारी निदेशक एसबी सिंह, सृजन दीप्ति संस्था के अध्यक्ष और भाजपा जिला मंत्री सतीश देव त्यागी, डॉ. रणवीर त्याग, राकेश चंद्र शुक्ला और मनोज कुमार शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथिएसबी सिंह ने कहाकि साहित्य समाज को सकारात्मक दिशा देने का महत्वपूर्ण माध्यम है और ऐसे आयोजनों से समाज में स्वस्थ हास्य और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा मिलता है। डॉ. रणवीर त्यागी ने कहाकि कविता और हास्य समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम हैंै। ऐसे आयोजन साहित्यिक परंपराओं को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राकेश चंद्र शुक्ला ने कहाकि साहित्यिक गतिविधियांयुवाओं में रचनात्मक और सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करती हैं। वहीं मनीज कुमार शर्मा ने कहाकि कवि सम्मेलन भारतीय सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा हैं, जिन्हें निरंतर बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

कवि सम्मेलन में पवन आगरी, राकेश निर्मल, मोहित सक्सेना, दीक्षा रिसाल और हीरेन्द्र नरवार ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को हास्य, व्यंग्य, गीत, गजल और ओज की रचनाओं से साहित्य के रंगों में सराबोर किया। कवियों की प्रस्तुति पर उपस्थित श्रोताओं ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। इस दौरान नवनियुक्त भाजपा जिला मंत्री सतीश देव त्यागी का स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस मौके पर श्रीकांत त्यागी, अनुज त्यागी, ऋषि त्यागी, राहुल त्यागी, गोविंद त्यागी, कृष्णकांत त्यागी, तेज सिंह त्यागी, पुष्पेंद्र त्यागी, शरद पोनियां, गौरव प्रधान, विष्णु सरपंच, राजू चैधरी, मोनू वर्मा प्रधान, राजेन्द्र प्रधान, नसीम खान, विक्की प्रधान, गोविंद यादव, तेज सिंह त्यागी, हेमंत त्यागी, शिव प्रकाश त्यागी, डॉ. शिवदयाल त्यागी, विशम्भर त्यागी, शिशुपाल और शिवम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे