खिलाडियों की कराई जाएं बेहतर सुविधाएं, न रहे कोई कमीः बबिता चैहान
राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ने एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया निरीक्षण
महिला आयोग अध्यक्ष अधिकारियों के बीच खेल विवाद का कराया निस्तारण
छात्राओं की सुरक्षा और सुविधाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश
आगरा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. बबीता सिंह चैहान ने रविवार को एकलव्य स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खिलाडियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने जोर दिया। बच्चों से भी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही कबड्डी कोच और क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी के बीच उपजे विवाद का निपटारा भी कराया।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. बबिता चैहान ने रविवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचीं। उन्होंने स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने बालिका छात्रावास के निरीक्षण के दौरान जहां छात्राओं की सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। विशेष रूप से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने पर उन्होंने जोर दिया।
इस दौरान एकलव्य स्टेडियम में लंबे समय से चल रहे क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी और कबड्डी कोच के बीच विवाद को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों को सुना। राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ने बताया कि आपसी संवाद के जरिए विवाद का निस्तारण कराया गया। साथ ही निर्देश दिए कि भविष्य में इस प्रकार के विवाद की पुनरावृत्ति न हो। इससे पहले एकलव्य स्टेडियम पहुंचने पर राज्य महिला आयोग अध्यक्ष का क्रीडा अधिकारी ने स्वागत किया।


