रेल संरक्षा नियमों का कडाई से किया जाए पालनः तेज प्रकाश

मंडल रेल प्रबंधक आगरा ने विद्युत लोको ट्रिप शेड निजामुद्दीन का किया निरीक्षण
रेल इंजनों, ईएमयू की विश्वसनीयता व शेड की कार्यकुशलता बढ़ाने पर दिया जोर
आगरा। ट्रेनों की परिचालन क्षमता में वृद्धि और गाडियों के सुरक्षित और संरक्षित संचालन के लिए आगरा मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल ने शनिवार को विद्युत ट्रिप लोको शेड निजामुद्दीन का निरीक्षण किया।
आगरा मंडल में परिचालन क्षमता में वृद्धि के लिएं नए अवसंरचना निर्माण कार्य निरंतर जारी है। निजामुद्दीन ट्रिप शेड में रेलवे विद्युत इंजन का अनुरक्षण किया जाता है। आगरा मंडल में तीन ट्रिप शेड है। ये शेड नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन और आगरा कैंट स्टेशन पर स्थापित हैं। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने रेल इंजनों और ईएमयू की विश्वसनीयता बढ़ाने और शेड की कार्यकुशलता बढ़ाने पर जोर दिया।
उन्होंने निर्देश दिए कि संरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए। कार्यस्थल के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके साथ ही मंडल रेल प्रबंधक ने अनुरक्षण कार्य में लगे कर्मचारियों से मुलाकात की और उन्हें कार्य की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक को विभिन्न अनुरक्षण गतिविधियों के बारे में बताया गया। इस दौरान आगरा रेल मंडल के अधिकारीगण व कर्मचारी भी उपस्थित रहें।