अपने हक की आवाज बुलंद करने को आप की पदयात्रा से जुडें

0
6b28c796-ebf0-43df-8163-8546a63e50cd (1)

आप प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह की पदयात्रा को लेकर हुई ब्रज प्रांत कार्यालय पर तैयारी बैठक

रोजगार और सामाजिक न्याय की मांग को लेकर आगरा से मथुरा तक गूंजेगी आवाजः डॉ. हृदेश चैधरी

आगरा। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो पदयात्रा का चैथा चरण ब्रज प्रांत में आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर रविवार को आप ब्रज प्रांत कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ. हृदेश चैधरी ने बताया कि ताजनगरी शुरू होकर पदयात्रा हाथरस होते हुए कान्हा की नगरी मथुरा में पहुंचकर सम्पन्न होगी।

डाॅ. चैधरी ने बताया कि इस पदयात्रा के जरिए सांसद संजय सिंह प्रदेश के युवाओं से जुड़े ज्वलंत मुद्दों, बढ़ती बेरोजगारी, पेपर लीक, रुकी हुई भर्तियां और सामाजिक न्याय को प्रमुखता से उठाएंगे। साथ ही जनता से सीधा संवाद करेंगे। आप जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने बताया कि पदयात्रा की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस पदयात्रा से जुड़ सकें। उन्होंने बताया कि संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक में शहीदों को नमन करने के बाद सांसद संजय सिंह किदवई पार्क राजामंडी में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से शुरू यह पदयात्रा मथुरा तक जारी रहेगी।

आप प्रवक्ता प्रशान्त यादव ने कहाकि यह पदयात्रा प्रदेश के युवाओं और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती देने का एक बड़ा अभियान है। आज का युवा रोजगार और सम्मानजनक अवसरों की मांग कर रहा है। यह यात्रा उसी संघर्ष को एक दिशा देगी। पार्टी पदाधिकारियों ने प्रदेश के युवाओं, छात्रों, किसानों और आम जनता से अपील की है कि वे इस पदयात्रा में शामिल होकर अपने हक की आवाज को बुलंद करें। इस दौरान ताजुद्दीन खान, संजय भारती, ललित साहनी, विनोद कुमार, हर्ष कुमार, अरुण गहलोत, मोहित अग्रवाल, इंद्र कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *