बाइकों की आमने-सामने से भीषण भिड़ंत में मासूम सहित पांच गंभीर घायल

0
c52d2aaa-b137-4485-8911-1d8e05116d19

आगरा-ग्वालियर मार्ग पर हुआ भीषण हादसा

आगरा। ग्वालियर-आगरा हाईवे पर टोल प्लाजा के समीप शनिवार दोपहर को दो बाइकों की हुई आमने-सामने की भिडंत में एक मासूम बालक सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालात में उपचार के लिए आगरा में भर्ती कराया गया है।

घटना शनिवार दोपहर करीब दो बजे की है। फिरोजाबाद निवासी शिवम अपनी पत्नी प्रियंका और पुत्र देव के साथ करौली (राजस्थान) से कैला देवी के दर्शन कर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। टोल प्लाजा के पास पहुंचने पर सामने से आ रही एक अन्य बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में शिवम, प्रियंका, देव निवासी फिरोजाबाद और दूसरी बाइक पर सवार ताराचंद व वीरी सिंह निवासी सैंया गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सड़क पर घायलों को तड़पता देख राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। 108 एम्बुलेंस के जरिए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंया ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगरा के एसएन हॉस्पिटल रेफर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *