जीवन में कठिनाइयों से घबराएं नहीं, उसका मुकाबला करेंः मोहन भागवन

0
1e0834db-39ac-4e63-ba5d-86299788e42e

संघ प्रमुख ने वृंदावन में जीवन दीप आश्रम का किया लोकार्पण

कहा, आश्रम देते हैं धर्म की शिक्षा, बनाते हैं ओजस्वी, तेजस्वी

पश्चिम एशिया युद्ध से दुनिया को हो रहे नुकसान पर जताई चिंता

मथुरा। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहाकि जीवन में आने वाले उतार-चढाव और कठिनाइयों से घबराना नहीं चाहिए, बल्कि उसका डटकर मुकाबला करना चाहिए। जीवन के थपेडों से लडना है, हारना नहीं। संघ प्रमुख ने उक्त बात यहां वृंदावन के वृंदावन के रुक्मिणी विहार स्थित नव-निर्मित जीवनदीप आश्रम का मंगलवार को लोकार्पण के दौरान व्यक्त किए।

मोहन भागवत ने आश्रमों को धर्म की शिक्षा का केंद्र बताते हुए कहाकि ये स्थान न केवल आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान करते हैं, बल्कि भौतिक शरीर को ऊर्जावान, ओजस्वी और तेजस्वी बनाने में भी सहायक होते हैं। मोहन भागवत ने विश्व में व्याप्त तनाव और कलह पर चिंता व्यक्त की। विशेष रूप से पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहाकि इस प्रकार की कलह से केवल नुकसान ही हो रहा है। उन्होंने बदले की भावना से किए जा रहे कार्यों को गलत ठहराया और शांति व सौहार्द का संदेश दिया।

संघ प्रमुख ने धर्मांतरण को रोकने में समाज की भूमिका पर भी जोर दिया। उन्होंने कहाकि यह कार्य केवल कानून का ही नहीं, बल्कि समाज का भी है। उन्होंने घुसपैठियों को रोकने और बिना अनुमति देश में आकर रोजगार प्राप्त करने वाले विदेशियों के प्रति सजग रहने की आवश्यकता पर बल दिया। इस मौके पर स्वामी यतिद्रानंद महाराज, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चैधरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *