ब्रिक्स देशों प्रतिनिधिमंडल ने देखा आगरा स्मार्ट सिटी का मॉडल, मेयर ने साझा किए विकास के अनुभव

0
0c7ce3cb-1d97-4cd5-a275-1120ec02fec5

नगर निगम आगरा के सदन सभागार में हुआ अंतरराष्ट्रीय संवाद

नगर निगम की कार्यप्रणाली से काफी प्रभावित हुए विदेशी मेहमान

आगरा। ब्रिक्स प्लस देशों के प्रतिनिधियों का एक दल मंगलवार को नगर निगम पहुंचा। महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने विदेशी मेहमानों का स्वागत किया। नगर निगम सदन सभागार में हुए कार्यक्रम में मेयर ने आगरा में संचालित स्मार्ट सिटी योजनाओं और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। इस दल में ब्रिक्स प्लस देशों के नगर निकायों के मेयर, अध्यक्ष और सदस्य मौजूद थे।

महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने बताया कि आगरा में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत आधारभूत संरचना के विकास, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता व्यवस्था, डिजिटल सेवाओं और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने शहर में लागू की गई विभिन्न योजनाओं और उनके सकारात्मक परिणामों को विस्तार से समझाया। महापौर ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि आगरा न केवल ताजमहल की नगरी है, बल्कि आगरा पारंपरिक मूल्यों और बढ़ते तकनीकी विकास का भी संगम है। हमने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत अब तक कई प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक लागू किया है, जो बेहतर नागरिक सुविधाओं को नई दिशा दिखा रहे हैं।

इस दौरान विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने स्मार्ट सिटी के तहत किए जा रहे कार्यों की कार्यप्रणाली को समझा और विभिन्न प्रोजेक्ट्स के क्रियान्वयन के बारे में सवाल- जवाब भी किए। प्रतिनिधियों ने नगर निगम की व्यवस्थाओं और नवाचारों की सराहना करते हुए इसे अन्य शहरों के लिए प्रेरणादायक बताया। प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम सदन का निरीक्षण कर यहां की कार्यप्रणाली को भी समझा।

इस मौके पर पार्षद शेरा, अमित पटेल, जयदीप सोनकर, राधारानी, प्रवीणा राजावत, हेमलता चैहान, अनुराग चतुर्वेदी, प्रदीप अग्रवाल, मुन्ना प्रजापति, विक्रम कुशवाहा सहित निगम के अधिकारीगण मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने आगरा में किए जा रहे विकास कार्यों की प्रशंसा की और भविष्य में इस प्रकार के आदान-प्रदान को और मजबूत करने पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *