आगरा नगर निगम में मनोनीत हुए 10 पार्षद

0
19913bef-6310-430b-8c90-4862a5e8db59

नामित पार्षदों के साथ भाजपा की निगम में बढी ताकत

आगरा। लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार आगरा नगर निगम में नामित पार्षदों की घोषणा की गई। इसमें संगठन से जुडे पुराने कार्यकर्ताओं को तरजीह देने के साथ ही जातीय समीकरणों का भी ख्याल रखा गया है। एक ऐसे कार्यकर्ता को नामित पार्षद के रूप में इनाम मिला है जो संगठन के कहने पर चुनाव से बाहर हो गए थे। दस नामित पार्षदों के साथ ही नगर निगम में भाजपा की ताकत और बढ गई।

सोमवार दोपहर को जारी हुई सूची में पहला नाम संजय राय का है। संजय नगर निगम चुनाव के समय संगठन के कहने पर मैदान से बाहर हो गए थे। उन्हें इसी का इनाम मिला है। वहीं व्यापारी वर्ग से अमित अग्रवाल पारूल को जगह दी गई है। इनके अलावा सुषमा जैन, जितेंद्र सविता, सुनील कर्मचंदानी, पंकज सिकरवार, धर्मवीर सिंह सिकरवार, नितीश भारद्वाज, हरिओम बघेल, राहुल वाल्मीकि को नामित पार्षद घोषित किया गया है। इनके मनोनयन से नगर निगम में भाजपा की स्थिति और मजबूत हो गई है।

गौरतलब है सौ वार्डों वाले आगरा नगर निगम का अप्रैल 2023 में चुनाव में हुआ था। इसमें भाजपा को काफी बढ़त मिली थी। भाजपा के 58 पार्षद चुनाव विजयश्री हुए थे। नगर निगम चुनाव को लगभग 3 साल पूरे होने वाले हैं। अब 10 पार्षदों को नामित किया गया है।

संजय राय के मनोनयन के खिलाफ भाजपा पार्षद ने खोला मोर्चा

नगर निगम में नामित दस पार्षदों की सूची में शामिल संजय राय के नाम पर भाजपा पार्षद शरद चैहान ने एतराज जताया। वार्ड 95 बाग फरजाना से भाजपा पार्षद शरद चैहान ने कहाकि संजय राय ने भाजपा के विद्रोही प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लडा था। जबकि वह वार्ड 95 के पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए गए थे। संजय राय के विद्रोह के चलते उन्हें नुकसान उठाना पडा था। इसके बाद भी उन्हें पार्षद नामित किया गया है। उन्होंने इस बारे में पार्टी प्रत्याशियों को भी बताया था। उन्होंने संजय राय का मनोनयन को निरस्त करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *