सनातन तिथि कैलेंडरः विक्रम संवत 2083 का हुआ विमोचन

0
696ca964-074a-4c07-b59c-15cd0e818477

कुटुंब संस्था की सनातन संस्कृति को घर-घर पहुंचाने की पहल

नई पीढ़ी को सनातन से जोड़ने का कुटुंब संस्था ने किया प्रयास

बच्चों के लिए सनातन संस्कृति शिविर लगाए जाने की घोषणा

आगरा। कुटुंब संस्था द्वारा सनातन (तिथि) कैलेंडर विक्रम संवत 2083 का विमोचन रविवार को सूर्य नगर स्थित समाधि पार्क मंदिर में राष्ट्रीय कथा वाचक अरविन्द महाराज द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी सुनील विकल ने की।

इस मौके पर अरविन्द महाराज ने कुटुंब संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहाकि सनातन परंपरा में तिथि, पक्ष और मास का विशेष महत्व है। इस प्रकार का तिथि आधारित कैलेंडर समाज को अपनी परंपराओं और संस्कृति से जोड़ने का एक सुंदर माध्यम बन सकता है।यह नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से परिचित कराने का सराहनीय प्रयास है।

मुख्य अतिथि श्री राकेश गर्ग ने कहाकि कुटुंब संस्था का यह प्रयास सनातन संस्कृति को पुनः समाज में जागृत करने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है। जब समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ता है, तभी संस्कार और परंपराएं सशक्त रूप से आगे बढ़ती हैं। सुनील विकल ने कहाकि आज के आधुनिक समय में जब लोग धीरे-धीरे अपनी परंपराओं से दूर होते जा रहे हैं, ऐसे में इस प्रकार के सनातन तिथि आधारित कैलेंडर समाज को अपनी सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बन सकते हैं।

ज्योतिषा मित्तल ने कुटुंब संस्था की गतिविधियों और सामाजिक कार्यों के बारे में जानकारी दी। तपस्या सिंह ने सनातन (तिथि) कैलेंडर के महत्व और इसके प्रकाशन के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कुटुंब संस्था आने वाली ग्रीष्मकालीन अवकाश में 4 से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए सनातन संस्कृति शिविर आयोजित करने की योजना बना रही है। इसके माध्यम से बच्चों को पूजा-पद्धति, संस्कारों और सनातन से जुड़ी मूलभूत जानकारियों से परिचित कराया जाएगा, जिससे नई पीढ़ी अपनी परंपराओं को समझ सके और उनसे जुड़ी रह सके।

इस अवसर पर मयंक अग्रवाल, रविकांत चावला, सुनील शर्मा, पंकज गोयल, विकास अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, प्रशांत मित्तल, भारत महाजन, शिशांक तिवारी, कुंती चैहान, भरत शर्मा, बबिता पाठक, हर्षित पचैरी, कमलेश गर्ग, मनीष रावी, मुकेश गर्ग, अंकुर अग्रवाल, प्रिय रंजन शर्मा, सोनिका चैहान, अतुल अग्रवाल, राकेश जैन, युगल सिंघल, नीरज अग्रवाल, प्रमोद सारस्वत, अम्बुज अग्रवाल, करन गर्ग, शिल्पी अग्रवाल, मोनिका गार्डवाल, शलिन्द्र मिश्रा, पंडित रमेश चंद्र चतुर्वेदी, जितेंद्र सिंह वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नूतन अग्रवाल द्वारा किया गया। आभार विदित सिंघल ने व्यक्त किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे