इच्छा मृत्यु मामले में योगी सरकार आई आगे, अशोक राणा परिवार को 2.5 लाख की मदद

0
05e3961ac561e994e3e818230c503bda17733178903051299_original

गाजियाबाद। उप्र के औद्योगिक नगरी गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित राज एम्पायर सोसाइटी में रहने वाले अशोक राणा के बेटे हरीश राणा की इच्छामृत्यु मामले में परिवार की गुहार के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार मदद के लिए आगे आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मॉंदड़, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के वीसी नंदकिशोर कलाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक अशोक राणा के परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे।

अधिकारियों ने परिवार की समस्याओं को विस्तार से सुना और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने मामले से जुड़ी परिस्थितियों की जानकारी ली और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए। इस घटनाक्रम के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि परिवार की परेशानियों का जल्द समाधान निकाला जाएगा।
जानकारी के अनुसार, अशोक राणा का परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। उनका बेटा हरीश राणा पिछले करीब 13 साल से कोमा में है जिसके इलाज और देखभाल में परिवार को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। परिवार की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल जनसहयोग से 2.5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री विवेक राहत कोष से भी आर्थिक मदद दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परिवार की स्थायी आजीविका के लिए प्रशासन ने दुकान आवंटित करने का भी आश्वासन दिया है। ताकि वे अपना कारोबार शुरू कर सकें। साथ ही परिवार को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से भी जोड़ा जाएगा, जिससे उनके जीवन यापन में स्थिरता और आर्थिक सहारा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *