सेवा और श्रद्धा के साथ मनाया गया हुजूर प्रेम सरन का जन्मोत्सव

0
6e86d655-db1e-4139-b026-f475a52c554e

सत्संगियों ने खेतों पर जोश, उमंग और उल्लास से किया कृषि कार्य

सेवा कार्य के दौरान मौके पर मौजूद रहे गुरु महाराज व रानी साहिबा

गुरु महाराज की कोठी पर भी पेश किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम

आगरा। राधा स्वमी सत्संग दयालबाग के आठवें आचार्य हुजूर प्रो. प्रेम सरन सत संगी जन्म दिवस सोमवार को सेवा, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास, उमंग और जोश के साथ मनाया गया। इस दौरान सतसंगी भाई-बहनों और बच्चों ने कृषि कार्य में बढ-चढकर हिस्सा लिया। गुरु महाराज और रानी साहिबा भी मौजूद रहीं।

दयालबाग में सोमवार को सुबह से शाम तक तीन शिफ्टों में कृषि कार्य हुआ। सभी शिफ्टों में जेंडर-फ्री सुपर ह्यूमन बच्चों द्वारा गुरु महाराज के जन्मोत्सव पर मन मोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की गईं, जिन्हें उपस्थित संगत ने खूब सराहा। सुबह हुजूर सतसंगी साहब की कोठी प्रेम नगर पर भी जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर संगत को नमकीन प्रसाद के साथ गुजिया भी वितरित की गई। इस कार्यक्रम का प्रसारण देश-विदेश के 580 से अधिक केन्द्रों पर किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *