अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसः काबलियत से हासिल किया मुकाम, मिला सम्मान
श्री शांतिनाथ जैन मंदिर आवास विकास काॅलोनी सेक्टर सात में हुआ कार्यक्रम
शांतिनाथ महिला मंडल और वधुलिका मंडल ने 30 महिलाओं का किया सम्मान
आगरा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपनी मेहनत और काबलियत की बदौलत मुकाम हासिल करने वाली महिलाओं का रविवार को आवास विकास काॅलोनी सेक्टर सात में शांतिनाथ महिला मंडल और शांतिनाथ वधुलिका मंडल द्वारा सम्मान किया गया। इस दौरान नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।
श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर सेक्टर 7 सिकंदरा में आयोजित किए गए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. प्रीति जैन, डॉ. प्रीति सिंघई, बीना बैनाड़ा, मण्डल अध्यक्ष राहुल जैन, माया जैन, विशिष्ट अतिथि रश्मि जैन, ममता जैन, शशि बैनाड़ा और पूर्व पार्षद सुषमा जैन ने फीता काट कर और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान अपनी मेहनत से समाज के सामने नई लकीर खींचने वाली 30 महिलाओं का सम्मान किया गया।
इस मौके पर उपस्थित सभी महिलाओ को नारी शक्ति सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश गया। इस दौरान उपासना जैन ने कि कहाकि नारी त्याग, ममता, साहस और आत्मबल का अद्भुत संगम है, जो हर परिस्थिति में समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखती है। हर नारी अद्भुत, हर नारी अनुपम है। महिलाएं समाज को सिखाती हैं कि कोई भी काम छोटा नहीं होता। मेहनत से हर चुनौती को जीता जा सकता है। आज की नारी शिक्षा से लेकर व्यापार तक हर मोर्चे पर अपनी प्रतिभा साबित कर रही है। इस अवसर पर लकी ड्रा का भी आयोजन किया। महिलाओं ने स्टॉल लगाए।
इस मौके पर श्री शान्तिनाथ महिला मण्डल अध्यक्ष अर्चना जैन, हेमलता जैन, शुचि जैन, मीनू जैन, चंचल जैन, भारती जैन, रश्मि जैन, रजनी जैन, सुभी जैन, तुलसी जैन, रचना जैन, प्रगति जैन, शशि बैनाड़ा, चंद्रा जैन, बेबी जैन, सुनीता जैन, शिखा जैन, दीप्ती जैन, कुसुम जैन, सुनीता जैन महिला मण्डल मौजूद थीं। संचालन उपासना जैन, हेमलता जैन ने किया।



