फतेहपुर सीकरी के ग्वालियर गेट तालाब में सुबह युवक की मिली लाश, दोपहर में युवती ने लगाई छलांग, पुलिस ने जान बचाई

0
50bb698d-662d-4dbe-8d58-03edd8dcd7d4

आगरा। फतेहपुर सीकरी कस्बे में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब यहां ग्वालियर गेट स्थित शाही तालाब में सुबह एक युवक का शव उतराता मिला तो दोपहर में एक युवती ने छलांग लगाकर खुदकुशी का कोशिश की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवती का उपचार सीएचसी में किया जा रहा है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती ने ग्वालियर गेट स्थित प्राचीन तालाब में छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर सीकरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से युवती को तत्काल तालाब से बाहर निकाला गया। युवती की पहचान कस्बे के कीली खाना निवासी दौलत राम की 21 वर्षीय बेटी के रूप में हुई। पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने प्राथ मिक उपचार दिया। फिलहाल युवती की हालत खतरे से बाहर है।

प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में मामला घरेलू तनाव का सामने आया है। पुलिस के अनुसार युवती को उसके माता-पिता ने किसी बात पर डांट-फटकार दिया था, जिससे क्षुब्ध होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। प्राथमिक उपचार के बाद युवती को समझा-बुझाकर परिजनों के साथ घर भेज दिया गया है। पुलिस ने परिवार के सदस्यों की काउंसलिंग भी की और बच्चों को प्रेमपूर्वक समझाने की सलाह दी।

इससे पहले शुक्रवार सुबह इसी तालाब में एक युवक का शव उतराता मिला था। शव को देख लोगों में हडकम्प मच गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक के शव को तालाब से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान 20 वर्षीय अमन पुत्र पप्पू निवासी मोहल्ला बनी इसराइल, फतेहपुर सीकरी के रूप में हुई है। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उक्त युवक द्वारा कुछ दिनों पूर्व दरगाह के पास स्थित शाही तालाब में भी कूदने की कोशिश की जानकारी मिली है। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम नहीं कराए जाने पर शव को पंचनामा भर कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *