आगरा रेल मंडल ने फरवरी माह में माल ढुलाई से कमाए 38.29 करोड

0
6689186b-9f83-4f04-97b5-1859945a05c2

पिछले वर्ष इसी अवधि में हुई आय में 16.19 प्रतिशत इजाफा

आगरा। राजस्व वृद्धि और सेवाओं की गुणवत्ता सुधार की दिशा में आगरा रेल मंडल ने उल्लेखनीय प्रगति की है। मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के निर्देशन में रेलवे के वाणिज्य विभाग ने टीम के समन्वित प्रयासों से फरवरी 2026 महज एक माह में ही 247685 टन माल ढुलाई कर 38.29 करोड रुपये की आय अर्जित की। यह पिछले वर्ष फरवरी में 231990 टन माल ढुलाई की तुलना में 06.77 प्रतिशत अधिक है।

उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल द्वारा निरंतर सर्वोत्तम प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही रेल राजस्व में वृद्धि के लिए सतत प्रयत्नशील है। मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के निर्देशन में आगरा रेल मंडल द्वारा फरवरी माह-2026 में माल भाड़े में विभिन्न श्रोतो से आय अर्जित की। इनमें आईओसी बाद से फरवरी माह में पेट्रोलियम तेल के 79 रैक का लदान हुआ जिससे 35.78 करोड़ रुपये की माल भाड़ा आय अर्जित की गई। वहीं आईसीडीवाई से कंटेनर के 20 रैको का लदान हुआ जिससे 1.12 करोड़ की आय अर्जित की गई। मथुरा से 1 रैक गेहूं का लदान हुआ, जिससे 33.50 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। 22 वैगन एडिबल आॅयल का लदान रामगढ़ से हुआ जिससे 19.59 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

वहीं शौलाका से 1 रेक स्लीपर्स का लदान हुआ जिससे 24.48 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ। जबकि माह फरवरी में 17 रैक आरएमसी का लदान हुआ, जिससे 59.60 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। आगरा मंडल ने फरवरी 2026 में 247685 टन माल ढुलाई की, जो की पिछले वर्ष फरवरी में 231990 टन माल ढुलाई की तुलना में 06.77 प्रतिशत अधिक है। फरवरी 2025 में माल ढुलाई से 32.96 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। जबकि फरवरी 2026 में 16.19 प्रतिशत बढ़कर 38.29 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ है।

रेलवे ने व्यापार करने में आसानी के साथ-साथ प्रतिस्पर्धी कीमतों पर सेवा वितरण में सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। कम कीमत पर बढ़िया सेवा देने का प्रयास किया गया है कुशल नीति निर्माण द्वारा समर्थित ग्राहक केंद्रित दृष्टिकोण और व्यवसाय विकास इकाइयों के कारण रेलवे को यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने में मदद मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *