हाथरस में रबर फैक्ट्री में आग, लाखों का माल जलकर खाक

0
2026_3image_15_35_43987824750-ll

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के चांवड गेट इलाके में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक रबर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दमकलों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों का माल जलकर स्वाह हो गया।

अग्निकांड की घटना सदर कोतवाली क्षेत्र में चांवड गेट इलाके में एक रबर फैक्ट्री में हुई। बुधवार को जब लोग होली के रंगों के त्योहार में मशगूल थे, तभी अचानक फैक्ट्री से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों ने फैक्ट्री स्वामी को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे फैक्ट्री मालिक की सूचना इलाका पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड की दमकलें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। रबर और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे आग बुझाने में काफी समय लगा। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने लगातार प्रयास कर आग को आसपास के मकानों और अन्य हिस्सों में फैलने से रोका। इस दौरान फैक्ट्री के अंदर रखा लाखों रुपये का माल जलकर पूरी तरह खाक हो गया।

फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सका, लेकिन माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी। फैक्ट्री मालिक के अनुसार आग से हुए नुकसान का अभी सही आंकलन नहीं किया जा सका है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *