शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती गौमाता की रक्षा के लिए करेंगे धर्मयुद्ध का शंखनाद

0
167ec0f6e8f51f50f3a5fd5e76a28db81772367229450957_original

सीएम योगी को घेरा, असली हिन्दू साबित करने के दिए समय के 30 दिन बीत गए लेकिन…

वाराणसी। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की ओर से सीएम योगी को खुद को असली हिंदू साबित करने के लिए दिए गए 40 दिन के वक्त में से 30 दिन बीत चुके हैं। उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहाकि तीस दिन हो चुके हैं और हम फिर से इस विषय का विश्लेषण कर रहे हैं। उन्होंने गौ माता की रक्षा के लिए धर्म युद्ध के शंखनाद का भी ऐलान किया।

उन्होंने कहाकि हमसे पूछा गया था कि 24 घंटे के अंदर बताओ तुम शंकराचार्य कैसे खुद को कह सकते हो? हमने मुख्यमंत्री जी से पूछा था कि आप असली हिंदू कैसे हैं? हमने 40 दिन की मोहलत दी थी। आज जब 30 दिन हो चुके हैं तो हम फिर से इस विषय का विश्लेषण कर रहे हैं। आपसे कहते हुए अच्छा महसूस नहीं हो रहा है कि 30 दिन बीत गए, लेकिन कोई भी प्रयास नहीं किया गया है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहाकि यह जरूर है कि एक हफ्ते सीएम विदेश में रहे, इसलिए वह कह सकते हैं कि हम यहां रहे ही नहीं तो कैसे कर सकते हैं, लेकिन आप देश के लोगों की उपेक्षा नहीं कर सकते। इस मामले में कुछ भी ऐसा निर्णय होता नहीं दिखाई दे रहा है, इसलिए हमें धर्म युद्ध करना ही होगा। 40 वें दिन हम गौ माता की रक्षा के लिए लखनऊ में धर्म युद्ध का शंखनाद करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *